फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भारतीय दूतावास से कोड़ा कांड के दस्तावेज गायब

Thu, 07 Feb 2013 12:08 PM IST
रांची/इंटरनेट डेस्क
विज्ञापन
विज्ञापन
दुबई स्थित भारतीय दूतावास से मधु कोड़ा घोटाले से जुड़े कुछ दस्तावेज गुम हो गये हैं। सुप्रीम कोर्ट में इस मामले की सुनवाई के दौरान प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) द्वारा यह जानकारी दी गई। साथ ही ईडी ने दूतावास से दस्तावेज गुम होने की घटना पर हैरानी जताई है। इन दस्तावेजों के गुम होने से जांच प्रक्रिया बाधित हुई।
विज्ञापन


प्रवर्तन निदेशालय के अनुरोध पर मधु कोड़ा कांड की जांच के दौरान रांची स्थित प्रिवेंशन ऑफ मनी लाउंड्रिंग एक्ट (पीएमएलए) कोर्ट ने वर्ष 2010 में जांच के लिये पत्र (एलआर) जारी किया था। पत्र में कोड़ा के सहयोगी संजय चौधरी और अन्य आरोपियों के द्वारा दुबई में किये गये निवेश, व्यापार और बैंक खातों की जानकारी मांगी गई थी।

कोर्ट द्वारा जारी यह एलआर दुबई स्थित भारतीय दूतावास को उपलब्ध कराया गया था। यूनाइटेड अरब अमीरात (यूएई) के अनुरोध पर बाद में अभियुक्त पर लगे आरोपों और उससे जुड़े साक्ष्यों का अरबी में अनुवाद कर दुबई में भारतीय दूतावास को भेजे गये। यूएइ के विदेश मामलों के मंत्रालय ने इसे सक्षम अधिकारी से अभिप्रमाणित कराने के लिये लौटाया, लेकिन ये दस्तावेज कहीं गुम हो गये।
विज्ञापन


साथ ही कोर्ट में बताया गया कि सीबीआई के अनुरोध पर इंटरपोल ने संजय चौधरी के खिलाफ 14 सितंबर 2011 को रेड कॉर्नर नोटिस जारी किया था। इस नोटिस के बाद इंटरपोल ने 31 सितंबर 2011 को संजय चौधरी को दुबई में पकड़ा था। लेकिन उसे दुबई स्थित अदालत में जमानत दे दी गई। तब से सीबीआई संजय चौधरी को भारत लाने की कोशिश कर रही है।
विज्ञापन


और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें