एक अधिकारी ने रविवार को बताया कि डिप्टी कमिश्नर विजया जादव ने 'अबुअआ असद्र' (हमारा स्कूल) पहल के तहत जिले पटमदा, घाटशिला, डुमरिया और बहरागोड़ा एक-एक माध्यमिक विद्यालय को गोद लिया है।
कोरोना महामारी के कारण छात्रों की शिक्षा के स्तर पर असर पड़ा है। इसे देखते हुए झारखंड के पूर्वी सिंहभूम जिले के वरिष्ठ अधिकारियों ने 187 सरकारी स्कूलों को गोद लिया है। ये अधिकारी इन शिक्षण संस्थानों में शिक्षा के स्तर को बेहतर बनाने में मदद करेंगे।
विज्ञापन
एक अधिकारी ने रविवार को बताया कि डिप्टी कमिश्नर विजया जादव ने 'अबुअआ असद्र' (हमारा स्कूल) पहल के तहत जिले पटमदा, घाटशिला, डुमरिया और बहरागोड़ा एक-एक माध्यमिक विद्यालय को गोद लिया है। स्कूलों को गोद लेने की इस पहल में अन्य अधिकारी एडिशनल डिस्ट्रिक्ट मजिस्ट्रेट (लॉ एंड ऑर्डर) नंदकिशोर लाल, एडिशनल डिप्टी कमिश्नर सौरभ सिन्हा, डिस्ट्रिक्ट ट्रांसपोर्ट ऑफिसर दिनेश राजन और डिस्ट्रिक्ट पब्लिक रिलेशन ऑफिसर रोहित कुमार भी शामिल हैं।
अधिकारी ने बताया कि अबुआ असद्र को लॉन्च करने का उद्देश्य कल्याणकारी योजनाओं को लागू करके सरकारी विद्यालयों में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करना और छात्रों के सीखने के तरीकों में रचनात्मक बदलाव लाना है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि संबंधित अधिकारियों को यह सुनिश्चित करने के लिए कहा गया है कि छात्रों की कम से कम नब्बे फीसदी उपस्थिति हो। अधिकारियों को त्रैमासिक अभिभाव-शिक्षक बैठकें आयोजित करने के लिए कहा गया है। इसके अलावा जरूरी बुनियादी ढांचे का विकास करने के लिए कहा गया है।
योग्य छात्रों को राज्य सरकारी विभिन्न योजनाओं जैसे सावित्रीबाई फुले किशोरी स्मृति योजना और मुख्यमंत्री विशेष छात्रवृत्ति योजनाके तहत कवर किया जाता है। डिप्टी कमिश्नर ने अधिकारियों को इन योजनाओं के लाभ को भी सुनिश्चित करने का निर्देश दिया है।