फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जब राष्ट्रीय शोक भूल एसपी ने लगाए जमकर ठुमके

विज्ञापन
विज्ञापन
भारत के पूर्व राष्ट्रपति और मिसाइल मैन अब्दुल कलाम की मौत के बाद जहां पूरे देश में सात दिन का राष्ट्रीय शोक है और इस दौरान किसी भी तरह के सरकारी उत्सव और उत्सवपूर्ण कार्यक्रमों की मनाही है वहीं धनबाद के एसपी इस बात को भूल गए।
विज्ञापन


झारखंड के धनबाद के एसपी राकेश बंसल इस दौरान एक सावर्जनिक कार्यक्रम में जमकर नाचे। छात्र छात्राओं के साथ ठुमके लगाते हुए वह यह भी भूल गए कि वे एक सरकारी पद पर हैं और वो उन्हें यह सब करने की इजाजत नहीं देता।

वहीं इस दौरान उनका बना वीडियो सोशल साइट पर वायरल हो गया जिस पर उनकी काफी आलोचना हो रही है। हालांकि सोशल मीडिया पर ही कुछ लोग उनका बचाव भी कर रहे हैं।
Trending Videos
विज्ञापन

सोशल मीडिया पर वायरल हुई वीडियो

आइए आपको विस्तार से बताते हैं क्या है पूरा मामला। धनबाद पुलिस ने रविवार को रन फॉर पीस का आयोजन किया था। जिसमें काफी संख्या में शहर के स्कूलों के छात्र-छात्राओं ने भाग लिया था। रेस के दौरान फिल्मी गानों को भी बजाया जा रहा था, जिसके संगीत पर वहां खड़े छात्र छात्राएं थिरक रहे थे।

इसी बीच एसपी वहां पहुंचे तो छात्रों और भाग लेने वाले प्रतिभागियों ने उनसे भी साथ नाचने की जिद की। शाहरुख खान की फिल्म चक दे इंडिया की तेज बजती धुनों पर एसपी राकेश बंसल भी खुद को रोक नहीं पाए और छात्र-छात्राओं के साथ थिरकने लगे।

इस दौरान लोगों ने उनकी फोटो तो खींची ही वीडियो भी बना ली। यही वीडियो सोमवार को सोशल मीडिया पर वायरल हो गई।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें