फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जज की हत्या मामला: 60 दिन बाद भी सीबीआई के हाथ खाली, अभी तक मास्टरमाइंड का नहीं हुआ खुलासा

Fri, 17 Sep 2021 09:12 AM IST
प्रशांत कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची

सार

धनबाद में जज उत्तम आनंद की संदिग्ध परिस्थिति में मौत के मामले में अभी तक मास्टरमाइंड का खुलासा नहीं हो पाया है। सीबीआई इस मामले की जांच कर रही है। सीबीआई की धीमी जांच पर नाराजगी जताई है। 
विज्ञापन
सीबीआई - फोटो : social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

झारखंड के धनबाद में जज उत्तम आनंद की मौत के मामले की जांच सीबीआई कर रही है, लेकिन दो माह गुजरने के बाद भी सीबीआई के हाथ खाली हैं। अभी तक सीबीआई को इस मामले में कोई सुराग हाथ नहीं लगा है। सीबीआई की चल रही धीमी जांच पर भी झारखंड हाईकोर्ट ने नाराजगी जाहिर की है। कोर्ट ने 23 सितंबर को सीबीआई के जोनल डायरेक्टर को कोर्ट में तलब किया है। चीफ जस्टिस डॉ रवि रंजन और जस्टिस सुजीत नारायण प्रसाद की पीठ ने गुरुवार को मामले की सुनवाई के दौरान कहा- " सीबीआई हर सप्ताह स्टेटस रिपोर्ट दे तो रही है, लेकिन उसमें कुछ भी नया नहीं है। हर बार एक ही जैसी रिपोर्ट दायर कर रही है।

विज्ञापन


यह संतोषजनक नहीं है। पीठ ने सीबीआई के खिलाफ नाराजगी जाहिर करते हुए तल्ख टिप्पणी की कि  जुडिशल ऑफिसर की हत्या हुई है। हमें रिजल्ट चाहिए।' 'परिस्थितियां बयां कर रही है कि दिनदहाड़े एक न्यायिक अधिकारी की हत्या की गई, मामले की जांच सीबीआई कर रही है फिर भी सिर्फ दो लोगों से आगे नहीं बढ़ सकी है। सबसे बड़ा सवाल तो यही है कि ऑटो चालक ने धक्का मारकर जज की हत्या क्यों की? इससे उसको क्या मिला। यह मिस्ट्री अभी तक हल क्यों नहीं हो सकी है?'

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें