एक आंखें खोलने वाली घटना में झारखंड के दुमका में कालेज जाने वाली एक लड़की ने कथित तौर पर घर में शौचालय बनाने की मांग ठुकराए जाने के बाद आत्महत्या कर ली। यह घटना ऐसे समय हुई है जब केंद्र सरकार ने ‘स्वच्छ भारत अभियान’ छेड़ रखा है और उसका जोर शौचालयों के निर्माण पर है।
पुलिस के मुताबिक, 17 साल की खूबू कुमारी ने यहां के घोसला के शास्त्री नगर में अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के समय लड़की के ड्राइवर पिता पाकुड़ गए हुए थे, जबकि मां पास ही के खेत में थी। खूबू बीए प्रथम वर्ष की छात्रा थी।