फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रेन में डकैती, 50 लाख से अधिक की लूट

Wed, 02 Jul 2014 03:57 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गया
विज्ञापन
विज्ञापन
रांची से पटना जा रही 2366 जनशताब्दी एक्सप्रेस के वातानुकूलित कोच में मंगलवार की रात करीब 25 बदमाशों ने यात्रियों से पचास लाख से अधिक के जेवरात, नगदी, मोबाइल, लैपटाप लूट लिए।
विज्ञापन


धनबाद रेल खंड पर गया से 120 किलोमीटर दूर कोडरमा और पहाड़पुर रेलवे स्टेशन के बीच बदमाशों ने आधा घंटा तक बोगी में लूटपाट की। पहाड़पुर रेलवे स्टेशन से पहले चेन पुलिंग करके बदमाश उतर गए। बाद में ट्रेन के गया रेलवे स्टेशन पहुंचने पर एक यात्री ने रिपोर्ट दर्ज कराई।
विज्ञापन

आधे घंटे तक लूटपाट करते रहे डकैत

जनशताब्दी एक्सप्रेस की वातानुकूलित सी-टू बोगी में यात्रा कर रहे गया के ग्वालबीघा निवासी नंद किशोर प्रसाद ने रेलवे पुलिस को बताया कि ट्रेन में बदमाश कोडरमा स्टेशन से रात आठ बजे चढ़े थे। दो दर्जन की संख्या में आए बदमाशों की उम्र 25 से 30 साल के बीच थी।

कोच में घुसते ही बदमाशों ने महिलाओं और बच्चों को असलहे के बल पर धमकाते हुए दहशत फैला दी। इसके बाद साठ से अधिक यात्रियों से करीब 50 लाख से अधिक की नगदी, जेवरात आदि सामान लूटा। यात्रियों से मारपीट भी की गई।

आधे घंटे तक लूटपाट करने के बाद बदमाश पहाड़पुर रेलवे स्टेशन के आउटर पर चेन पुलिंग करके उतर गए। लूटपाट के दौरान अन्य बोगियों के यात्रियों ने अपनी बोगियों को अंदर से बंद कर लिया था। नंदकिशोर ने ही गया रेलवे स्टेशन पर उतरकर पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराई।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें