कथित घटना देवरी पुलिस थाने के अंतर्गत कोशोडिंघी गांव में उस समय हुई जब पुलिसकर्मी एक मामले के सिलसिले में दो लोगों को गिरफ्तार करने के लिए उनके घर गए थे। आरोप है कि अदालत से जारी दो गैर-जमानती वारंट को तामील कराने के लिए जब पुलिस वहां गई तो एक चार दिन के बच्चे की पैरों से कुचले जाने पर मौत हो गई।
झारखंड के गिरिडीह जिले में हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां बुधवार तड़के छापेमारी के दौरान कथित तौर पर पुलिस के बूटों से कुचले जाने से एक नवजात शिशु की मौत हो गई। इस मामले का वीडियो भी वायरल हुआ है। जिसके बाद मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने घटना की जांच के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक, कथित घटना देवरी पुलिस थाने के अंतर्गत कोशोडिंघी गांव में उस समय हुई जब पुलिसकर्मी एक मामले के सिलसिले में दो लोगों को गिरफ्तार करने के लिए उनके घर गए थे। आरोप है कि अदालत से जारी दो गैर-जमानती वारंट को तामील कराने के लिए जब पुलिस वहां गई तो एक चार दिन के बच्चे की पैरों से कुचले जाने पर मौत हो गई।
सीएम हेमंत सोरेन ने दिए जांच के आदेश
गिरिडीह के पुलिस अधीक्षक अमित रेणु ने बताया, प्रथम दृष्टया बच्चे के शरीर पर बाहरी चोट के निशान नहीं मिले हैं। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है। एसपी ने कहा, पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद पुलिस यह कहने की स्थिति में होगी कि वास्तव में क्या हुआ था। उन्होंने कहा कि चार से पांच पुलिसकर्मी मृत शिशु के दादा भूषण पांडेय व एक अन्य व्यक्ति के खिलाफ गैर जमानती वारंट तामील कराने गए थे। मामले से जुड़ा एक वीडियो वायरल होने के बाद मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने घटना की जांच के आदेश दिए हैं।