घटना की पुष्टि करते हुए 190 बटालियन के सीआरपीएफ कमांडर मनोज कुमार ने बताया कि मृतक जवान के परिजनों को इस घटना की जानकारी दे दी गई है। मृतक की पहचान निहाल सिंह के तौर पर की गई है, जो ड्राइवर के पद पर तैनात थे।
झारखंड के चतरा जिले में एक 32 वर्षीय सीआरपीएफ के जवान ने अपनी सर्विस राइफल से खुद को गोली मार ली। एक अधिकारी ने इस घटना की जानकारी दी। यह घटना वशिष्ठ नगर इलाके में 190 बटालियन के सीआरपीएफ पिकेट पर हुई। यह इलाका राज्य की राजधानी रांची से करीबन 200 किमी दूर है।
विज्ञापन
इस घटना की पुष्टि करते हुए 190 बटालियन के सीआरपीएफ कमांडर मनोज कुमार ने बताया कि मृतक जवान के परिजनों को इस घटना की जानकारी दे दी गई है। मृतक की पहचान निहाल सिंह के तौर पर की गई है, जो ड्राइवर के पद पर तैनात थे।
राजस्थान के दौसा के रहने वाले निहाल सिंह तीन फरवरी को छुट्टी से लौटे थे। कमांडर मनोज कुमार ने बताया कि निहाल सिंह 2015 में सीआरपीएफ में शामिल हुए थे और 2022 में वह 190 बटालियन का हिस्सा बने। फिलहाल पुलिस ने शव को अपने हिरासत में लेकर पोस्ट मॉर्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस ने बताया आत्महत्या के कारणों का अभी तक पता नहीं चला है।