फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टीम की झलक पाने को बेकाबू हुई भीड़, लाठी चार्ज

Thu, 17 Jan 2013 04:55 PM IST
रांची/इंटरनेट डेस्क
विज्ञापन
विज्ञापन
रांची पहुंची टीम इंडिया और इंग्लैंड की टीम के खिलाड़ियों की एक झलक पाने के चलते आज होटल रेडिसन ब्लू के पास इकट्ठा हुई भीड़ बेकाबू हो गई। भीड़ को काबू करने के लिये पुलिस को लाठि चार्ज करना पड़ा।
विज्ञापन


खिलाड़ियों को देखने का जुनून ऐसा था कि सुबह से ही लोग होटल के सामने जमा हो गये थे। लड़के-लड़कियां हर एक आदमी होटल की ओर टकटकी लगाये खड़ा था। होटल के सामने हर छत और दुकान पर लोगों की भीड़ जमा थी।

इस बढ़ती भीड़ के कारण सड़क तक जाम हो गई। तब भीड़ को नियंत्रित करने के लिये पुलिस ने लाठियां चलाईं। लाठी चार्ज होने से होटल के सामने भगदड़ मच गई। अब भी होटल के आसपास लोग जमा हैं। टीम इंडिया आज से प्रैक्टिस शुरु करने वाली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें