फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दूसरे धर्म की लड़की से प्यार करना पड़ा भारी, भीड़ ने युवक को जमकर पीटा

Wed, 02 Aug 2017 04:01 PM IST
amarujala.com- Presented: मोहित
विज्ञापन
विज्ञापन
भीड़ द्वारा हिंसा का एक और नया मामला सामने आया है। झारखंड के बोकारो जिले में एक शख्स को भीड़ ने जबरन पीटा।
विज्ञापन


दरअसल मोहम्मद शाकिर नाम के शख्स को भीड़ ने लड़की के साथ आपत्तिजनक स्थिति में देखा गया। इस पूरे मामले की वीडियो भी वायरल हो चुकी है।

शाकिर अंसारी हिना मार्केट के प्रज्ञा केंद्र में बतौर स्टॉफ काम करने वाले शाकिर को लड़की के साथ आपत्तिजनक हालात में पाया गया जिसके बाद वहां भीड़ इकठ्ठा हो गई। लोगों ने उसे बाहर निकाला और नंगा कर भरी मार्केट में पीटा।

इस बीच पुलिस द्वारा बेकाबू भीड़ को काबू करना मुश्किल था। पुलिस ने किसी तरह युवक को भीड़ से निकाला और अस्पताल लेकर गई जहां डॉक्टर ने उसकी स्थिति गंभीर बताई।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं पुलिस ने एक स्थानीय नागरिक मंटू यादव पर एफआईआर दर्ज कर ली है। इसके साथ ही पुलिस अन्य आरोपियों की तलाश के लिए वीडियो को खंगाल रही है।  वहीं पूरे इलाके में भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें