फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अस्पताल की चौथी मंजिल से कूदकर सब-इंस्पेक्टर ने की खुदकुशी

Wed, 10 May 2017 10:00 PM IST
amarujala.com- Presented By: अभिषेक तिवारी
विज्ञापन
डेमो पिक
विज्ञापन
झारखंड के गोदाड़ा में एक सहायक सब-इंस्पेक्टर के खुदकुशी करने का मामला सामने आया है। मामला यह है कि एक पुलिसकर्मी ने पहली बार खुदकुशी करने की कोशिश की तो वह फेल रहा और चोट लगने के कारण उसे बिहार के जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल (जेएलएनएमसीएच) में भर्ती कराया गया। जहां उसने अस्पताल की चौथी मंजिल से कूदकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने मामले की पुष्टि की है। 
विज्ञापन


मृतक की पहचान पुलिस के सहायक सब-इंस्पेक्टर गिरो कांत मुर्मुर के रूप में की गई है। पुलिस ने बताया कि मुरमुर ने अस्पताल के चौथे मंजिल की शौचालय की खिड़की से कूदकर खुदकुशी की है।जहां उसका इलाज चल रहा था। बता दें कि इसके पहले भी पुलिसकर्मी मुरमुर ने 4 मई को  आत्महत्या की कोशिश की थी जिसमें वह कामयाब नहीं हुआ था लेकिन उसकी गर्दन और पेट में चोट लग गई थी जिससे उसे  जेएलएनएमसीएच, भागलपुर के सर्जरी के वार्ड में भर्ती कराया गया था। मुरमुर को शुरू में गोदादा में स्वास्थ्य सुविधा केंद्र में भर्ती कराया गया था हालांकि उसके बाद 6 मई को बिहार के भागलपुर जिले के जेएलएनएमसीएच में भर्ती कराया गया था।

पुलिस ने बताया कि सब-इंस्पेक्टर के खुदकुशी करने के पीछे कारण पता नहीं चला है, इसके लिए स्थानीय पुलिस ने झारखंड के गोदाड़ा पुलिस थाने में समकक्ष संपर्क साधा है। भागलपुर के वरिष्ठ अधीक्षक मनोज कुमार ने बताया कि मृतक झारखंड के गोदा जिले के सुंदरपाहाड़ी गांव का निवासी था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें