फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झारखंड में प्रेमी जोड़े को अज्ञात युवकों ने पीटा, वीडियो वायरल

Wed, 06 Jun 2018 09:32 AM IST
क्राइम डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन

झारखंड के बोकारो में एक महिला और पुरुष को कुछ अज्ञात लोगों ने प्रेम संबंध के शक में पीटा है। इसका एक वीडियो भी वायरल हुआ है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है और आरोपियों को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा। 

विज्ञापन


वीडियो में साफ दिख रहा है कि महिला-पुरुष को कई लोग डंडों से पीट रहे हैं और कोई भी बचाने नहीं आ रहा है।  समाचार एजेंसी एएनआई ने महिला-पुरुष का पीटे जाते हुए वीडियो भी शेयर किया है। इस वीडियो में साफ-साफ देखा जा सकता है कि कैसे तीन-चार युवक मिलकर अकेली निहत्थी महिला को पीट रहे हैं। हाथों में मोटे डंडे लिए कुछ लोग महिला को सरेआम बेरहमी से पीटते हैं।

महिला लगातार माफी मांग रही है और हाथ जोड़ती नजर आ रही है लेकिन दरिंदे उसकी एक नहीं सुनते हैं और उसे लगातार पीटते हैं। वे सभी इतना पीटते हैं कि महिला जमीन पर गिर जाती है। हालांकि, यह मामला अब पुलिस के पास पहुंच चुका है। पुलिस का इस मामले को लेकर कहना है कि वह इस मामले की जांच कर रहे हैं। दोषी जल्द ही गिरफ्तार होंगे।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें