झारखंड के रामगढ़ में सोमवार की देर शाम स्थानीय कालेज के पास बन रहे एक मकान में चार युवकों ने एक युवती से सामुहिक दुष्कर्म किया।
लड़की की शिकायत के बाद पुलिस ने कार्यवाई करते हुए आरोपी नितेश शर्मा, राजदीप महतो, बंटी मंडल और विक्की सिन्हा को गिरफ्तार कर लिया।
सभी आरोपी रानी बागी और परतातू के रहने वाले हैं।