फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झारखंड में कोरोना का कोहराम: एक दिन में सामने आए 4 हजार से ज्यादा मामले, मंत्री व जज भी मिले संक्रमित 

Tue, 11 Jan 2022 08:45 AM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची

सार

झारखंड में सोमवार को कोरोना के 4482 नए मामले दर्ज किए गए। इसमें सबसे ज्यादा 1532 मामले रांची से थे। 
विज्ञापन
कोरोना की जांच - फोटो : पीटीआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पूरे देश में कोरोना ने कोहराम मचा रहा है। इस बीच झारखंड में भी संक्रमण तेजी से फैलता जा रहा है। सोमवार को यहां चार हजार से ज्यादा कोरोना के नए मामले सामने आए। इसमें 1537 केस अकेले रांची से थे। रिपोर्ट के मुताबिक, सोमवार को सामने आए कोरोना के आंकड़ों में राज्य के पेयजल एवं स्वच्छता मंत्री मिथिलेश ठाकुर और सीबीआई के विशेष न्यायाधीश भी कोरोना की चपेट में आ गए हैं। 

विज्ञापन


हर क्षेत्र में फैल रहा कोरोना 
सोमवार को प्रदेश में कोरोना के 4482 नए मामले दर्ज किए गए। इसमें 1532 मामले रांची से थे। इसके अलावा जमशेदपुर में 923 तो रामगढ़ में 232 मामले सामने आए। बोकारो में 194, हजारीबाग में 129, धनबाद में 104 मामले सामने आए। बढ़ते मामलों के बीच झारखंड में सोमवार कोरोना से दो लोगों की मौत भी हुई। इसमें एक मृतक कोडरमा और दूसरा बोकोरो से है। झारखंड में कोरोना से मृत्यु दर 1.41 से घटकर 1.35 पहुंच गई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें