फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झारखंड: रांची में बनाया गया देश का दूसरा सबसे बड़ा शिवलिंग, 108 फीट है उंचाई

Tue, 03 May 2022 07:20 PM IST
शिव शरण शुक्ला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची

सार

रांची में बनाए गए देश के दूसरे सबसे बड़े शिवलिंग वाले मंदिर को बनाने में 10 साल का समय लगा है। वहीं, बताया ये भी जा रहा है कि शंखनाद होने पर मंदिर के अंदर शंख की आवाज करीब एक मिनट तक गूंजेगी। 
विज्ञापन
रांची में बनाया गया देश का दूसरा सबसे बड़ा शिवलिंग - फोटो : social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

झारखंड की राजधानी रांची में देश का दूसरा सबसे बड़े शिवलिंग की स्थापना की गई है। रांची के चुटिया स्थित सुरेश्वरधाम में शिवलिंग की स्थापना की गई है। मंगलवार को भव्य कलश यात्रा के साथ इस मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा के लिए पांच दिवसीय अनुष्ठान कार्यक्रम शुरू हुआ। इस शिव लिंग पर एक साथ 50 लोग जल अर्पण कर सकेंगे। गौरतलब है कि ये शिवलिंग कर्नाटक स्थित कौटिल्य लिंगेश्वर मंदिर जितना ऊंचा है।

विज्ञापन


तीन मई से इस मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा के लिए अनुष्ठान शुरू हुआ है। अक्षय तृतीया के मौके पर कलश यात्रा के साथ ही पंचांग पूजन और मंडल प्रवेश का कार्यक्रम किया जा रहा है। दूसरे दिन चार मई को मूर्तियों के अधिवास बेदियों की स्थापना की जाएगी साथ ही अग्नि स्थापना भी होगी। 

जानकारी के अनुसार, इस मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा काशी के पुरोहितों द्वारा की जाएगी। इस शिवलिंग की ऊंचाई 108 फीट है। बता दें कि कर्नाटक के कौटिल्य लिंगेश्वर मंदिर में जो शिवलिंग है उसकी ऊंचाई भी 108 फीट ही है। कर्नाटक के मंदिर की  तर्ज पर ही रांची में भी भव्य शिवलिंग की स्थापना की गयी है। 
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, रांची में बनाए गए देश के दूसरे सबसे बड़े शिवलिंग वाले मंदिर को बनाने में 10 साल का समय लगा है। वहीं, बताया ये भी जा रहा है कि शंखनाद होने पर मंदिर के अंदर शंख की आवाज करीब एक मिनट तक गूंजेगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें