फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जब सफाईकर्मी की बेटी की शादी में पहुंच घंटों बैठे रहे मुख्यमंत्री

विज्ञापन
विज्ञापन
रांची स्थित झारखंड के प्रदेश भाजपा में सफाई करने वाली फूलो को यकीन ही नहीं हो रहा था उसकी बेटी की शादी में राज्य का मुख्यमंत्री भी मेहमान बनकर पहुंचा है। अपने सामने हाथ जोड़कर अभिवादन करते मुख्यमंत्री को देख फूलो एक बारगी भौंचक्की रह गई और उसे यह सब सपना सा होता प्रतीत हुआ।
विज्ञापन


लेकिन जब मुख्यमंत्री ने उसे बेटी प्रीती की शादी की बधाई दी तो उसकी खुशी का ठिकाना नहीं रहा। रांची के मोरहाबादी स्थित मंदिर में हो रही इस शादी में अचानक मेहमान बनकर पहुंचे मुख्यमंत्री थे झारखंड के मुखिया रघुवर दास जो फूलो को लंबे समय से जानते थे।

उस समय से जब वह खुद प्रदेश भाजपा अध्यक्ष हुआ करते थे। रघुवर को पता चला कि फूलो की बिटिया की शादी 26 नवंबर को है तो उन्होंने खुद ही शादी में जाने की इच्छा जाहिर की।
विज्ञापन

कार्ड देने गई फूलो की सीएम से नहीं हो सकी थी मुलाकात

बताते हैं कि सफाईकर्मी फूलो बेटी प्रीती की शादी का कार्ड देने के लिए सीएम आवास पर भी गई थी, उसे उम्‍मीद थी कि सीएम आएं न आएं लेकिन उसे कुछ आर्थिक मदद जरूर मिल जाएगी।

लेकिन सुरक्षाकर्मियों ने उसे सीएम से मिलने नहीं दिया, जिसके बाद कार्ड देकर वह चुपचाप लौट आई। देर शाम को रूटीन डाक की तरह कार्ड सीएम के सामने पहुंचा तो उन्होंने उसके बारे में पूछताछ की।

पता चला भाजपा कार्यालय में सफाई करने वाली फूलो की बेटी की शादी है। इस पर मुख्यमंत्री ने तुरंत शादी में जाने की इच्छा जाहिर की।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री ने कहा- आर्थिक मदद करें लोग

इसके बाद 26 नवंबर की रात मुख्यमंत्री बिना किसी तामझाम के चुपचाप मोरहाबादी मंदिर में हो रही शादी में पहुंच गए। अपने साथ बुके लेकर पहुंचे सीएम ने वर वधु को आशीर्वाद के साथ एक बंद लिफाफा भी दिया।

हालांकि शादी समारोह में भाजपा कार्यकर्ता पहले से ही मौजूद थे, लेकिन जब सीएम पहुंचे तो माहौल पूरी तरह बदल गया। वहीं दुल्हन प्रीती और दूल्हे दिलबरकांत का भी मुख्यमंत्री को अपने बीच पाकर खुशी का ठिकाना नहीं था।

वहीं इस संबंध में बात करने पर मुख्यमंत्री रघुवर दास का कहना था ‌कि इस तरह के आयोजनों में लोगों को शामिल होने के साथ साथ आर्थिक मदद भी करनी चाहिए जिससे इन्हें भी खुशियों का एहसास हो सके।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें