फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन बोले: कोरोना के कारण इस साल भी नहीं निकलेगी भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा 

Mon, 12 Jul 2021 01:45 AM IST
Kuldeep Singh पीटीआई, रांची

सार

  • मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने आज रात एक बयान में कहा कि महामारी के कारण समय-समय पर सरकार को कड़े कदम उठाने पड़े हैं। उन्होंने कहा, इस संक्रमण ने कई बच्चों को अनाथ कर दिया है, कई लोगों ने जान गंवाई है।
विज्ञापन
झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन - फोटो : PTI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने रविवार को राज्य के लोगों से आग्रह किया कि वे इस साल भी अपने-अपने घरों में रहते हुए ही भगवान जगन्नाथ की पूजा अर्चना करें क्योंकि कोविड-19 जनित परिस्थितियों के कारण इस साल भी रथयात्रा नहीं निकाली जाएगी।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने आज रात एक बयान में कहा कि महामारी के कारण समय-समय पर सरकार को कड़े कदम उठाने पड़े हैं। उन्होंने कहा, इस संक्रमण ने कई बच्चों को अनाथ कर दिया है, कई लोगों ने जान गंवाई है। इन सब से बचाव के लिए नहीं चाहते हुए भी सरकार द्वारा शिक्षण संस्थान बंद किए गए, दुकानें बंद की गईं, तमाम अन्य कदम उठाए गए।

उन्होंने कहा कि इसलिए नहीं चाहते हुए भी सभी धार्मिक स्थलों पर भीड़ नहीं लगाने का निर्देश दिया गया है और इस साल भी भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा नहीं निकालने का फैसला लेना पड़ा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें