फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jharkhand: ईडी के सामने पेश नहीं हुए झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन! समन के बीच दुमका रवाना

Tue, 12 Dec 2023 05:47 PM IST
गुलाम अहमद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची

सार

ईडी ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को छठी बार नोटिस भेजा है। अभी तब वह एक बार भी पेश नहीं हुए। इस मामले में ईडी आईएएस अफसर छवि रंजन समेत 14 लोगों को गिरफ्तार कर चुका है।  
विज्ञापन
CM Hemant Soren - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन एक कार्यक्रम में हिस्सा लेने के लिए मंगलवार को राज्य की दूसरी राजधानी दुमका के लिए रवाना हो गए। इसके साथ ही अटकलें लगाई जाने लगी हैं कि वे प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के सामने पेश नहीं हुए। 

विज्ञापन


दरअसल, ईडी ने कथित भूमि घोटाले से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में पूछताछ के लिए सोरेन को नया समन जारी किया था। जानकारी के मुताबिक, सोरेन को मंगलवार सुबह 11 बजे हिनू इलाके में संघीय एजेंसी के क्षेत्रीय कार्यालय के सामने पेश होने और धन शोधन निवारण अधिनियम (पीएमएलए) के तहत अपना बयान दर्ज कराने के लिए कहा गया था।

इस बीच एक अधिकारी ने बताया कि झारखंड के मुख्यमंत्री का मंगलवार को दुमका में पूर्व निर्धारित कार्यक्रम था। वह 24 नवंबर को राज्य में शुरू हुई 'आपकी योजना, आपकी सरकार, आपके द्वार' (आपकी योजना, आपकी सरकार आपके द्वार) में भाग लेंगे।
विज्ञापन


बता दें, ईडी ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को छठी बार नोटिस भेजा है। अभी तब वह एक बार भी पेश नहीं हुए। इस मामले में ईडी आईएएस अफसर छवि रंजन समेत 14 लोगों को गिरफ्तार कर चुका है। ईडी की ओर से समन जारी होने के बाद सोमवार को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने केंद्रीय जांच एजेंसियों पर साधा। सोरेन ने कहा कि केंद्रीय एजेंसियों का इस्तेमाल कर उनकी सरकार की छवि खराब करने की कोशिश की जा रही है।

जानें क्या है मामला
आरोप है कि झारखंड में भू-माफिया द्वारा अवैध तरीके से जमीन के मालिकाना हक में बदलाव कर हड़प लिया गया है। ईडी इस मामले की जांच कर रही है। इस मामले में अभी तक 14 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है। इनमें 2011 बैच के आईएएस अधिकारी छवि रंजन भी शामिल हैं, जो राज्य समाज कल्याण विभाग के निदेशक और रांची के उपायुक्त का पद संभाल चुके हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें