फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jharkhand: माओवादियों और झारखंड जैगुआर फोर्स के बीच भिड़ंत; दो जवानों की मौत, इलाके में तलाशी अभियान जारी

Tue, 15 Aug 2023 11:15 AM IST
श्वेता महतो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चाईबासा

सार

कुछ दिन पहले इसी इलाके में माओवादियों के साथ मुठभेड़ में सीआरपीएफ के एक जवान की मौत हो गई थी और एक अन्य घायल हो गया था।
विज्ञापन
सांकेतिक फोटो - फोटो : social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

झारखंड के पश्चिम सिंहभूम जिले में सुरक्षा बलों और माआवोदियों के बीच मुठभेड़ हो गई। इस दौरान झारखंड जगुआर फोर्स के दो जवानों की मौत हो गई।  मुठभेड़ सोमवार देर रात को टोंटो पुलिस थाना क्षेत्र के तुम्बाहाका और सरजोमबुरू गांवों के बीच एक जंगल में हुई। झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, मुख्य सचिव सुखदेव सिंह, डीजीपी अजय कुमार सिंह और अन्य अधिकारियों ने मुठभेड़ में जान गंवाने वाले जवानों को श्रद्धांजलि दी।

विज्ञापन


खुफिया सूचना के बाद चलाया था अभियान
पश्चिम सिंहभूम के पुलिस अधीक्षक आशुतोष शेखर ने बताया कि माओवादियों के साथ मुठभेड़ में सब-इंस्पेक्टर अमित तिवारी और कांस्टेबल गौतम कुमार नामक दो जवान मारे गए। दरअसल, खुफिया सूचना के बाद केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ), कोबरा, झारखंड जगुआर फोर्स और जिला सशस्त्र पुलिस के संयुक्त दल ने तलाश अभियान शुरू किया था।

कुछ दिन पहले यहीं एक जवान की हुई थी मौत
जानकारी के मुताबिक, सुरक्षाकर्मियों को आते देख माओवादियों ने गोलियां चलाईं। इस दौरान दो जवानों को गोली लग गई और उनकी मौत हो गई। घटना से कुछ दिन पहले इसी इलाके में माओवादियों के साथ मुठभेड़ में सीआरपीएफ के एक जवान की मौत हो गई थी और एक अन्य घायल हो गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें