फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रफ्तार का कहर: चतरा में गैस वाहन की टक्कर से सांसद के चचेरे भाई की मौत, गांव में मातम

Tue, 10 Feb 2026 06:01 PM IST
राँची ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची/चतरा

सार

चतरा के धमनियां मोड़ पर तेज रफ्तार गैस वाहन की चपेट में आने से सांसद कालीचरण सिंह के चचेरे भाई प्रह्लाद सिंह की दर्दनाक मौत हो गई। हादसे के बाद चालक फरार हो गया, जबकि पुलिस ने वाहन जब्त कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
सांसद कालीचरण सिंह के चचेरे भाई प्रह्लाद सिंह की दर्दनाक मौत। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

झारखंड के चतरा जिले में तेज रफ्तार का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है। सदर थाना क्षेत्र के धमनियां मोड़ पर एक दर्दनाक सड़क हादसे में गैस लदे तेज रफ्तार वाहन की चपेट में आने से एक बुजुर्ग की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान आरा गांव निवासी प्रह्लाद सिंह के रूप में हुई है, जो स्थानीय सांसद कालीचरण सिंह के चचेरे भाई बताए जा रहे हैं।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, प्रह्लाद सिंह सड़क किनारे पैदल चल रहे थे, तभी अनियंत्रित गति से आ रहे गैस वाहन ने उन्हें कुचल दिया। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि उनकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया।

सांसद कालीचरण सिंह भी घटनास्थल पर पहुंचे

विज्ञापन

घटना की सूचना मिलते ही सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है। वहीं, दुर्घटनाग्रस्त वाहन को जब्त कर थाना ले जाया गया है। सांसद कालीचरण सिंह भी घटनास्थल पर पहुंचे।

ये भी पढ़ें- Jharkhand: रांची के सोनाहातू में 25 वर्षीय युवक की निर्मम हत्या, कांची नदी किनारे सिर धड़ से अलग मिला शव

पूरे गांव में शोक की लहर

विज्ञापन

इस आकस्मिक हादसे से पूरे गांव में शोक की लहर है। मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। विभिन्न राजनीतिक दलों के नेता और कार्यकर्ता पीड़ित परिवार से मिलने पहुंच रहे हैं और उन्हें सांत्वना दे रहे हैं।

इस संबंध में सदर थाना प्रभारी अवधेश सिंह ने बताया कि मामला दर्ज कर लिया गया है और फरार चालक की तलाश की जा रही है। स्थानीय लोगों ने धमनियां मोड़ पर लगातार हो रही सड़क दुर्घटनाओं पर चिंता जताते हुए प्रशासन से ठोस और प्रभावी कदम उठाने की मांग की है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें