फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jharkhand: रांची-टाटा मार्ग पर तैमारा घाटी के पास ट्रक में कैसे लगी भीषण आग? राहत की बात चालक व खलासी सुरक्षित

Tue, 10 Feb 2026 06:00 PM IST
राँची ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची

सार

रांची-टाटा मार्ग पर तैमारा घाटी के पास एक ट्रक में अचानक आग लग गई। आग ने देखते ही देखते पूरे वाहन को अपनी चपेट में ले लिया। चालक और खलासी सुरक्षित हैं। आग लगने का कारण प्रारंभिक अनुमान के अनुसार शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है।
विज्ञापन
बीच सड़क पर ट्रक में लगी भयंकर आग। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रांची-टाटा मार्ग पर तैमारा घाटी के पास सोमवार को एक ट्रक में अचानक आग लग गई, जिसने देखते ही देखते विकराल रूप धारण कर लिया और पूरा वाहन धू-धू कर जल गया। जानकारी के अनुसार, ट्रक जमशेदपुर से रांची की ओर आ रहा था।

घटना के समय ट्रक चालक और खलासी भोजन करने के लिए तैमारा घाटी स्थित एक लाइन होटल के पास उतरे थे। इसी दौरान ट्रक के केबिन से धुआँ उठता दिखाई दिया और कुछ ही देर में आग ने पूरे वाहन को अपनी चपेट में ले लिया।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें- Rohini Acharya: 'महिलाओं के प्रति मानसिक-वैचारिक कुंठा से ग्रस्त हैं नीतीश', विधानसभा में CM की किस बात पर भड़कीं रोहिणी?

आसपास अफरा-तफरी मच गई
स्थानीय लोगों ने अपने स्तर पर आग बुझाने की कोशिश की, लेकिन लपटें लगातार बढ़ती रहीं। घटना की सूचना मिलते ही आसपास अफरा-तफरी मच गई और बड़ी संख्या में लोग मौके पर जमा हो गए।

विज्ञापन


क्या शॉर्ट सर्किट से लगी आग?
प्रारंभिक अनुमान के अनुसार आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट हो सकता है। प्रशासन और अग्निशमन विभाग को भी सूचना दे दी गई है। राहत की बात यह है कि चालक और खलासी सुरक्षित हैं। अग्निशमन विभाग आग पर काबू पाने के प्रयास में जुटा हुआ है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें