फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झारखंड: नौ विधायकों के 20 ठिकानों पर छापेमारी

Fri, 05 Apr 2013 05:07 PM IST
रांची/इंटरनेट डेस्क
विज्ञापन
विज्ञापन
झारखंड में सीबीआई ने साल 2010 में हुए राज्यसभा चुनाव में हॉर्स ट्रेडिंग को लेकर नौ विधायकों के 20 ठिकानों पर छापेमारी की। इन विधायकों से जुड़े चार लोगों के छह ठिकानों पर भी कार्रवाई की गई।
विज्ञापन


गुरुवार को हुई छापेमारी के दौरान सीबीआई ने विधायकों और उनसे जुड़े लोगों के ठिकानों से विभिन्न प्रकार के निवेश सहित कई अन्य महत्वपूर्ण दस्तावेज बरामद किये हैं।

सीबीआई ने सभी विधायकों के रांची स्थित आवास और गृह जिला स्थित आवास पर कार्रवाई की। कोकराझाड़ में विधायक साइमन मरांडी के रिश्तेदार जुएल टुडू के ठिकानें पर कार्रवाई की गयी।
विज्ञापन


सीबीआई ने रांची में तिलक अजमानी और अनूप संथालिया के ठिकानों पर भी छापेमारी की। राज्यसभा सांसद केडी सिंह के पूर्व पीए मुकेश राय के जमशेदपुर स्थित आवास पर छापा मारा।

उल्लेखनीय है कि साल 2010 के राज्यसभा चुनाव में केडी सिंह और धीरज साहू की जीत हुई थी। चुनाव को लेकर सीएनएन आइबीएन ने छह विधायकों का स्टिंग किया था।

विधायकों में साइमन मरांडी, राजेश रंजन, उमाशंकर अकेला, सावना लकड़ा, योगेंद्र साव और टेकलाल महतो शामिल थे। जांच के दौरान आरोपी विधायक टेकलाल महतो की मृत्यु हो गई।

स्टिंग में विधायकों को पैसा लेकर प्रत्याशियों को वोट देने के प्रस्ताव पर सहमति देने संबंधी बातचीत करते दिखाया गया था। न्यूज चैनल की ओर से इसे प्रसारित करने के बाद चुनाव आयोग ने प्राथमिकी दर्ज करने का निर्देश दिया था।

जिन विधायकों के यहां छापामारी की गयी, उनमें राष्ट्रीय जनता दल के सबसे अधिक विधायक हैं। इनमें अन्नपूर्णा देवी, जनार्दन पासवान, सुरेश पासवान, संजय कुमार यादव व संजय सिंह यादव शामिल हैं। कांग्रेस विधायक सरफराज अहमद, सौरभ नारायण सिंह व अनंत प्रताप देव और झामुमो विधायक विष्णु भैया भी शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें