धनबाद नगर निगम की परेशानी का सबब बना है बिजली का बिल। शहर में पिछले एक साल से स्ट्रीट लाइटें नहीं जली हैं फिर भी बिजली विभाग ने निगम को दो करोड़ रूपये का बिल थमा दिया। नगर आयुक्त ने इस संबंध में बिजली विभाग को पत्र लिख है।
नगर आयुक्त अवधेश कुमार पांडेय ने पत्र में बिजली विभाग से मीटर लगाने की बात कही है, जिससे खपत के अनुसार ही बिल आए। उनका कहना है कि बिल में अनियमितता बरती गई है। निगम की स्ट्रीट लाइट पिछले एक साल से बंद हैं फिर दो करोड़ का बिल कैसे संभव है।