फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jharkhand: इरफान अंसारी के विवादित बोल पर बवाल, चुनाव आयोग के पास पहुंची BJP; कांग्रेस MLA के खिलाफ केस दर्ज

Sat, 26 Oct 2024 08:16 PM IST
पवन पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची

सार

Jharkhand Election 2024: झारखंड विधानसभा चुनाव में सियासी बयानबाजी के साथ-साथ नेताओं की जुबान भी फिसल रही है। ऐसे ही एक मामले को लेकर झारखंड में इन दिनों सियासत गर्म है। दरअसल कांग्रेस नेता इरफान अंसारी के भाजपा नेता सीता सोरेन पर दिए गए बयान के खिलाफ भाजपा ने चुनाव आयोग का रुख किया है। 
विज्ञापन
इरफान अंसारी के विवादित बोल पर बवाल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

झारखंड में विधानसभा चुनाव को लेकर तमाम राजनीतिक दलों की तरफ से मतदाताओं को लुभाने का प्रयास किया जा रहा है। इस कड़ी में प्रत्याशियों की तरफ से कई बार अपने विरोधियों के खिलाफ विवादित बयान भी दिए जाते हैं। ऐसा ही एक बयान कांग्रेस विधायक इरफान अंसारी की तरफ से भाजपा प्रत्याशी सीता सोरेन के खिलाफ दिया गया है। जिसे लेकर राज्य में सियासी बयानबाजी तेज हो गई हैं। आइए जानते पूरे मामले में अब तक क्या-क्या हुआ है।
विज्ञापन


इरफान अंसारी का विवादित बयान
पत्रकारों से बातचीत के दौरान जामताड़ा से कांग्रेस विधायक इरफान अंसारी ने अपने प्रतिद्वंदी और भाजपा नेता सीता सोरेन पर आपत्तिजनक टिप्प्णी की थी। अपने बयान में कांग्रेस विधायक ने सीता सोरेन को रिजेक्टेड और उधार का खिलाड़ी कहा था।
संबंधित वीडियो


सीता सोरेन ने वीडियो पोस्ट कर माफी की मांग की
कांग्रेस विधायक इरफान अंसारी के बयान के वीडियो को सोशल मीडिया एक्स पर पोस्ट करते हुए भाजपा नेता सीता सोरेन ने कहा कि अपने अमर्यादित भाषा के लिए इरफान अंसारी को माफी मांगे। सीता सोरेन ने आगे लिखा- कांग्रेस नेता ने मेरे लिए जो अमर्यादित भाषा का प्रयोग किया है, उसके लिए उन्हें माफी मांगनी होगी। पहले भी उन्होंने मेरे बारे में व्यक्तिगत बातें बोली हैं, लेकिन इस बार उन्होंने सारी सीमाएं लांघ दी हैं। इरफान जी माफी मांगिए, वरना उग्र विरोध के लिए तैयार रहिए।
विज्ञापन

 
सीता सोरेन ने क्या कहा?
वहीं अपने चुनावी अभियान और इरफान अंसारी के बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए सीता सोरेन ने कहा, जामताड़ा विधानसभा क्षेत्र के लोग (झारखंड के मंत्री और कांग्रेस) इरफान अंसारी से तंग आ चुके हैं और उनसे छुटकारा पाना चाहते हैं। उन्होंने मेरा अपमान भी किया है और मेरे बारे में आपत्तिजनक बातें भी कही हैं।
 

भाजपा ने की राज्य चुनाव आयोग से शिकायत
झारखंड के मंत्री इरफान अंसारी पर सीता सोरेन के बारे में अपमानजनक टिप्पणी करने का आरोप लगाते हुए भाजपा की राज्य इकाई की चुनाव आयोग में शिकायत दर्ज कराए जाने पर भाजपा नेता प्रदीप सिन्हा ने कहा, पार्टी ने इरफान अंसारी के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है, जिसके बाद चुनाव आयोग ने उन्हें नोटिस जारी किया है। अब, राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति आयोग ने भी राज्य सरकार से जवाब मांगा है।
 

मामले में राज्य चुनाव आयोग की प्रतिक्रिया
झारखंड के मंत्री इरफान अंसारी के बयान पर झारखंड की अतिरिक्त मुख्य निर्वाचन अधिकारी नेहा अरोड़ा का कहना है, आचार संहिता उल्लंघन का मामला दर्ज किया गया है। जामताड़ा जिले में आचार संहिता के प्रावधानों के उल्लंघन के लिए एफआईआर दर्ज की गई है। इस संबंध में सभी राजनीतिक दलों को सख्त सलाह भी जारी की गई है।
 
कैबिनेट से निष्कासित किए जाए इरफान अंसारी- शिवराज सिंह चौहान
वहीं केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कांग्रेस नेता और झारखंड के मंत्री इरफान अंसारी की भाजपा नेता सीता सोरेन के बारे में अपमानजनक टिप्पणी करने के लिए आलोचना की और इस बात पर जोर दिया कि इस तरह के बयान न केवल सीता सोरेन बल्कि झारखंड की महिलाओं का भी अपमान करते हैं। उन्होंने आगे मांग की कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन अंसारी को मंत्रिमंडल से निष्कासित करें। केंद्रीय मंत्री ने कहा, "दुख की बात है कि हेमंत सोरेन की सरकार के एक मंत्री इरफान अंसारी ने सीता सोरेन के खिलाफ अपमानजनक बयान दिया है। क्या उन्हें शर्म नहीं आती? वह एक बहुत ही सम्मानित नेता हैं।

एसटी आयोग ने सरकार से मांगी रिपोर्ट
राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति आयोग (एनसीएसटी) ने शनिवार को कांग्रेस कोटे से झारखंड में मंत्री इरफान अंसारी की भाजपा नेता सीता सोरेन के बारे में कथित अपमानजनक टिप्पणी का संज्ञान लिया और झारखंड सरकार को नोटिस जारी कर आरोपों और की गई कार्रवाई पर तीन दिन के भीतर रिपोर्ट मांगी। यह नोटिस मुख्य सचिव, डीजीपी, गृह विभाग के प्रमुख सचिव, जामताड़ा के डिप्टी कमिश्नर और एसपी को दिया गया। एनसीएसटी ने अपने नोटिस में कहा कि अगर उसे निर्धारित अवधि के भीतर जवाब नहीं मिलता है तो वह अधिकारियों को आयोग के समक्ष पेश होने के लिए समन जारी कर सकता है।

चुनाव आयोग के दर पर भाजपा और कांग्रेस
शुक्रवार को भाजपा की राज्य इकाई ने अंसारी पर पार्टी नेता सीता सोरेन के बारे में अपमानजनक टिप्पणी करने का आरोप लगाते हुए चुनाव आयोग में शिकायत दर्ज कराई। सीता सोरेन ने कांग्रेस मंत्री से माफी मांगने की मांग करते हुए एक्स पर कथित टिप्पणी का एक वीडियो साझा किया। जवाब में अंसारी ने वीडियो को छेड़छाड़ वाला बताया है। शनिवार को झारखंड कांग्रेस के एक प्रतिनिधिमंडल ने चुनाव आयोग को ज्ञापन सौंपकर अंसारी की छवि खराब करने के आरोप में भाजपा के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की। कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल ने मुख्य चुनाव अधिकारी के. रवि कुमार को अंसारी का मूल वीडियो को एक पेन ड्राइव में सौंपा है।

जामताड़ा में इरफान अंसारी और सीता सोरेन में मुकाबला
जामताड़ा विधानसभा सीट पर कांग्रेस पार्टी ने एक बार फिर इरफान अंसारी पर भरोसा जताया है।  जामताड़ा विधानसभा सीट से इरफान अंसारी लगातार दो जीत चुके हैं। वहीं उनके खिलाफ भाजपा के टिकट पर सीता सोरेन चुनाव लड़ रहीं हैं, बता दें कि लगातार 3 बार जामा से विधानसभा चुनाव जीतने वाली सीता सोरेन इस बार जामताड़ा से लड़ रहीं हैं।
विज्ञापन



विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें