फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jharkhand: भाजपा सांसद ने सीएम पर लगाए संगीन आरोप, कहा- मेरी और परिवार की हत्या कराना चाहते हैं सोरेन

Wed, 08 Jun 2022 04:04 PM IST
शिव शरण शुक्ला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची

सार

भाजपा सांसद निशिकांत दुबे ने झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन पर संगीन आरोप लगाए हैं। भाजपा सांसद ने कहा है कि सीएम हेमंत सोरेन उनकी हत्या कराना चाहते हैं, इसके लिए वे प्रयास भी कर चुके हैं। उनके इस आरोप के बाद सीएम सोरेन कटघरे में हैं।
विज्ञापन
भाजपा सांसद निशिकांत दुबे - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

झारखंड की गोड्डा लोकसभा क्षेत्र से भाजपा सांसद निशिकांत दुबे ने ट्वीट करके झारखंड की सियासत में उबाल ला दिया है। उन्होंने एक के बाद एक तीन ट्वीट करके झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन पर संगीन आरोप लगाए हैं। भाजपा सांसद ने कहा है कि सीएम हेमंत सोरेन उनकी हत्या कराना चाहते हैं, इसके लिए वे प्रयास भी कर चुके हैं। उनके इस आरोप के बाद सीएम सोरेन कटघरे में हैं, हालांकि अब तक इस पर उनकी या झामुमो पार्टी के किसी नेता की प्रतिक्रिया नहीं आई है। 

विज्ञापन


भाजपा सांसद ने वीडियो भी किया है पोस्ट
गौरतलब है कि भाजपा सांसद निशिकांत दुबे ने हेमंत सोरेन पर निशाना साधते हुए एक वीडियो भी साझा किया है। उन्होंने अपने ट्वीट में लिखा है कि यह वही अपराधी है, जिसे दिल्ली पुलिस ने पकड़ा है। इसने साल 2018 में मुझे जान से मारने की धमकी दी थी। उन्होंने आगे लिखा कि मुख्यमंत्री इन अपराधियों को संरक्षण देकर मेरी व मेरे परिवार की हत्या कराना चाहते हैं। उनके इस ट्वीट के बाद राज्य की सियासत में गर्मी और भी बढ़ गई है। भाजपा सांसद ने अपने ट्वीट में पीएमओ, अमित शाह, हेमंत सोरेन, दीपक प्रकाश, दिल्ली पुलिस, अनंत ओझा और बाबूलाल मरांडी को टैग भी किया है। 

ट्वीट कर सीएम पर लगाया आरोप
उन्होंने बुधवार को ट्विटर पर लिखा कि 2018 में मुझे और राजमहल के विधायक अनंत ओझा को जान से मारने की धमकी और पैसे की मांग फ़ोन पर की गई थी । मैंने दिल्ली में और अनंत ओझा ने साहिबगंज में 2018 में एफआईआर दर्ज कराई थी। अब अपराधी पकड़ा गया है, उसके अनुसार मुझे मारने की सुपारी देवघर निवासी विष्णुकान्त झा ने दी थी, उनके उपर बलात्कार की कोशिश और हत्या का केस अलग-अलग थानों में दर्ज है। 
विज्ञापन


पिछले 3 वर्षों में झारखंड के मुख्यमंत्री और बड़े पदाधिकारी उससे मेरे उपर केस करवाते रहे,उसको बचाते रहे। उस अपराधी को रिवाल्वर का लाइसेंस दिया। लगता है कि मुख्यमंत्री इन अपराधियों को संरक्षण देकर मेरी और मेरे परिवार की हत्या कराना चाहते हैं। दिल्ली पुलिस एक साल की मशक़्क़त के बाद आज उसे गिरफ़्तार कर दिल्ली ला रही है।

गौरतलब है कि भाजपा सांसद निशिकांत दुबे इन दिनों मुखर होकर सीएम सोरेन के खिलाफ निशाना साधा रहे हैं। मनी लांड्रिंग के मामले में आइएएस अधिकारी पूजा सिंघल के गिरफ्तार होने के बाद वे झामुमो सरकार और सीएम के खिलाफ ज्यादा आक्रामक हो गए हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें