फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jharkhand: अचानक आए हमलावरों ने भाजपा नेता को मारी गोली, गंभीर हालत में कराया अस्पताल में भर्ती

Sat, 12 Aug 2023 11:13 PM IST
Jeet Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची

सार

झारखंड के लातेहार जिले में शनिवार शाम एक भाजपा नेता को गोली मार दी गई। जिसके कारण उनकी हालत गंभीर है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

झारखंड के लातेहार जिले में शनिवार शाम एक भाजपा नेता को गोली मार दी गई। जिसके कारण उनकी हालत गंभीर है। पुलिस ने इस बारे में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि जिला परिषद के पूर्व उपाध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद साहू को शाम करीब छह बजे बालूमाथ थाना क्षेत्र में दून स्कूल के पास गोली मारी गई। 

विज्ञापन


 पुलिस अधीक्षक अंजनी अंजन ने कहा कि पता चला है कि दो लोग मोटरसाइकिल से आए और साहू पर गोली चला दी। साहू को पैर, कमर और पेट में गोली लगी है। हमलावरों की अभी पहचान नहीं हो पाई है।  

उन्होंने कहा कि घटना के बाद, ग्रामीण उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले आए। चूंकि उसकी हालत गंभीर थी, इसलिए उसे रांची के रिम्स रेफर कर दिया गया। एसपी ने कहा कि घटना की हर संभावित पहलू से जांच की जा रही है। इसमें शामिल लोगों को पकड़ने के लिए छापेमारी की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें