फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jharkhand: चंपई सोरेन के बहाने शिवराज का झारखंड सीएम पर वार, बोले- ऐसा कोई सगा नहीं जिसे हेमंत ने ठगा नहीं

Thu, 22 Aug 2024 09:24 PM IST
कीर्तिवर्धन मिश्र न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची
विज्ञापन
शिवराज सिंह चौहान, हेमंत सोरेन। - फोटो : ANI
विज्ञापन
झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) में घमासान को लेकर भाजपा नेता और केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने चुटकी ली है। दरअसल, चंपई सोरेन की तरफ से बगावत को लेकर विपक्षी दलों की निगाहें झारखंड में बड़े उलटफेर पर बनी हुई हैं। भाजपा नेता लगातार राज्य की राजनीतिक स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं। इस बीच शिवराज ने भी इस मामले पर बयान दिया है। 
विज्ञापन


क्या बोले शिवराज?
केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा, "जिस तरह से उन्हें (चंपई सोरेन) अपमानित किया, किसी कार्यक्रम में भाग लेने से मना कर दिया जाता है, उन्होंने खुद अपने दर्द को बयां किया है। हेमंत सोरेन अहंकार से भरे हुए हैं, यही व्यवहार उन्होंने सीता जी (सीता सोरेन) के साथ किया था। ऐसा कोई सगा नहीं जिसे हेमंत सोरेन ने ठगा नहीं, केवल खुद सत्ता में बने रहने के लिए दूसरों को अपमानित करते हैं।"
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें