फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिरासत में कपिल मिश्रा: रांची एयरपोर्ट पर भाजपा नेता पर कार्रवाई, मृतक रूपेश पांडेय के परिवार से मिलने जा रहे थे

Wed, 16 Feb 2022 10:44 AM IST
संजीव कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची

सार

भाजपा नेता कपिल मिश्रा को रांची एयरपोर्ट पर हिरासत में ले लिया गया है।वे मृतक रूपेश पांडेय के शोक संतप्त परिवार से मिलने हजारीबाग जाने वाले थे।
विज्ञापन
कपिल मिश्रा(फाइल) - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

झारखंड की राजधानी रांची आए भारतीय जनता पार्टी के नेता कपिल मिश्रा को आज सुबह बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पर पुलिस ने हिरासत में ले लिया। कपिल मिश्रा मृतक रूपेश पांडेय के शोक संतप्त परिवार से मिलने हजारीबाग जाने वाले थे। हिरासत में लिए जाने के बाद भाजपा नेता कपिल मिश्रा ने ट्वीट करते हुए लिखा कि रांची एयरपोर्ट पर मुझे पुलिस द्वारा रोका गया है, एयरपोर्ट से बाहर निकलने पे रोक लगाई जा रही है। ये कौन सा कानून है? मृतक रूपेश पांडेय के शोक संतप्त परिवार से मिलने से रोक क्यों? कैसा डर ? वहीं जानकारी आ रही है कि कपिल मिश्रा लगभग दो घंटे से पुलिस की कस्टडी में हैं।

विज्ञापन


कपिल मिश्रा फिलहाल रांची हवाई अड्डा के अंदर
ताजा जानकारी के अनुसार कपिल मिश्रा फिलहाल रांची हवाई अड्डा के अंदर ही हैं। सिटी एसपी हवाई अड्डा पर पहुंच गए हैं। वहीं हिंदू संगठनों के लोग बाहर में जमा हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन


कौन है मृतक रूपेश पांडेय
पुलिस की एफआईआर के मुताबिक मोबाइल की दुकान में काम करने वाला रूपेश पांडेय सरस्वती विसर्जन देखने जा रहा था। उसी दौरान मोहम्मद असलम नाम के युवक ने उसे भीड़ की तरफ खींच लिया और उसे जमकर पीटा। जिसके बाद उसे तुरंत बड़ी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में ले जाएगा लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।

रूपेश पांडेय हत्याकांड का मामला उलझता ही जा रहा 
झारखंड के हजारीबाग में रूपेश पांडेय हत्याकांड का मामला उलझता ही जा रहा है। बताया जा रहा है कि आक्रोशित लोगों ने धार्मिक स्थल को नुकसान पहुंचाया, जिसके बाद मामला बिगड़ गया। लोगों ने बरही चौक जाम कर दिया, जिसके बाद आवागमन पूरी तरह से ठप हो गया और लंबा जाम लग गया। लोगों की मांग थी कि धार्मिक स्थल को नुकसान पहुंचाने वाले लोगों को कड़ी से कड़ी सजा दिलाई जाए। इसके बाद प्रशासन ने पूरे क्षेत्र में धारा 144 लागू कर दी है और पूरे इलाके में भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें