फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लालू यादव के वार्ड में नहीं आ रहा पानी, तीन दिन से हैं परेशान पर नहीं हुआ समाधान

Thu, 06 Jun 2019 09:06 AM IST
Nilesh Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
चारा घोटाले मामले में सजायाफ्ता राजद प्रमुख लालू प्रसाद का इलाज रांची के रिम्स में चल रहा है (फाइल फोटो)
विज्ञापन

चारा घोटाला मामले में सजायाफ्ता और रांची के राजेंद्र आयुर्विज्ञान संस्थान (रिम्स) में इलाजरत राष्ट्रीय जनता दल  के अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव पिछले तीन दिनों से परेशान हैं। इस बार परेशानी का कारण उनके वार्ड में पानी की समस्या है। रिम्स में इलाजरत लालू के वार्ड में तीन दिनों से पानी नहीं आ रहा है। लालू के कमरे को छोड़ बाकी सभी कमरे में पानी आ रहा है। पानी नहीं आने की शिकायत कई बार प्रबंधन से की गई है, लेकिन कोई सकारात्मक पहल नहीं हो पाई। 

विज्ञापन


स्थानीय खबरों के अनुसार, पेइंग वार्ड में तैनात सुरक्षाकर्मियों ने बताया कि पानी नहीं आने से सुबह से ही लालू प्रसाद परेशान रहते हैं। उनके सेवादार बाल्टी से पानी लाकर दे रहे हैं। रिम्स निदेशक ने पानी नहीं आने के पीछे का कारण पेयजल विभाग को माना है। उनका कहना है कि इस समस्या पर अस्पताल प्रबंधन क्या कर सकता है।

उन्होंने कहा कि वह इस संबंध में जानकारी लेकर समस्या का समाधान कराने का प्रयास करेंगे। लालू यादव के सेवादार बताते हैं कि सबसे ज्यादा परेशानी तो रात में होती है, जब बाथरूम में भी पानी नहीं होता है। यहां तक कि शौचालय जाने तक में दिक्कत होती है। 
विज्ञापन


राजद ने जताई आपत्ति, प्रबंधन से की बात

लालू यादव के वार्ड में पानी की समस्या को लेकर राजद प्रदेश अध्यक्ष गौतम सागर राणा ने रिम्स की व्यवस्था पर सवाल उठाया है। उन्होंने कहा कि न सिर्फ लालू प्रसाद, बल्कि हर मरीज के लिए समुचित पानी की व्यवस्था होनी चाहिए। अन्य वार्डों में पानी आ रहा है, तो लालूजी के वार्ड में भी आना चाहिए। इसको लेकर पार्टी ने पांच सदस्यीय कमेटी का गठन कर रिम्स प्रबंधन से बात भी की थी, लेकिन प्रबंधन का कहना है कि पानी की जिम्मेवारी पीएचईडी विभाग की है। 

 

यह भी देखें:

विज्ञापन


और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें