फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jharkhand: पूर्व सीएम मरांडी का दावा- 2024 के चुनाव में भाजपा सभी 14 सीटें जीतेगी, फिर बनेगी मोदी सरकार

Wed, 05 Jul 2023 01:03 AM IST
वीरेंद्र शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची

सार

युक्ति के बाद मरांडी ने कहा, हम आगामी लोकसभा चुनाव में सभी 14 सीटें जीतेंगे और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में तीसरी बार एक मजबूत सरकार बनाएंगे। 
विज्ञापन
झारखंड के पूर्व सीएम बाबूलाल मरांडी - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगामी 2024 के लोकसभा चुनाव से पहले भाजपा ने मंगलवार को पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी को अपनी झारखंड इकाई का अध्यक्ष नियुक्त किया। पूर्व सीएम बाबूलाल मरांडी ने प्रदेश अध्यक्ष पद संभालने के बाद उन्होंने झारखंड मुक्ति मोर्चा पर निशाना साधा। 
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि भाजपा आगामी 2024 के चुनावों में राज्य की सभी 14 लोकसभा सीटों पर जीत हासिल करेगी और राज्य विधानसभा चुनावों में 'भ्रष्ट' झामुमो के नेतृत्व वाले गठबंधन को बाहर कर देगी। झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री मरांडी का पार्टी कार्यालय, उनके गृह जिले गिरिडीह के अलावा बोकारो में पारंपरिक 'ढोल' और 'नगाड़ों' के साथ भव्य स्वागत किया गया। उनकी नियुक्ति का जश्न मनाने के लिए मिठाइयां बांटी गईं। भाजपा ने मंगलवार को केंद्रीय मंत्री जी किशन रेड्डी, सुनील जाखड़ और बाबूलाल मरांडी को क्रमशः तेलंगाना, पंजाब और झारखंड का अध्यक्ष नामित किया, जिससे लोकसभा चुनावों से पहले प्रमुख संगठनात्मक बदलाव हुए और संघ में फेरबदल की अटकलें तेज हो गईं। मरांडी ने दीपक प्रकाश की जगह ली हैं। 

आदिवासी होने की वजह से जताया मरांडी पर भरोसा
भाजपा ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, जो कि एक आदिवासी भी हैं, के नेतृत्व वाले प्रतिद्वंद्वी गठबंधन से मुकाबला करने के लिए आदिवासी नेता मरांडी पर अपना भरोसा जताया है। मरांडी झारखंड के मुख्यमंत्री रहे हैं। नियुक्ति के बाद मरांडी ने कहा, हम आगामी लोकसभा चुनाव में सभी 14 सीटें जीतेंगे और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में तीसरी बार एक मजबूत सरकार बनाएंगे। निवर्तमान प्रदेश अध्यक्ष और सांसद दीपक प्रकाश ने कहा कि वह केंद्रीय नेतृत्व के फैसले का स्वागत करते हैं और मरांडी जैसे अनुभवी नेता के नेतृत्व में पार्टी की राज्य इकाई आगे बढ़ेगी। पार्टी सूत्रों ने कहा कि भाजपा का लक्ष्य 2024 के लोकसभा और विधानसभा चुनाव है, क्योंकि 2019 के विधानसभा चुनावों में पार्टी की हार का एक बड़ा कारण गैर-आदिवासी रघुबर दास को मुख्यमंत्री पद का उम्मीदवार बनाया जाना था। 81 सदस्यीय विधानसभा में बीजेपी सिर्फ 25 सीटें ही जीत सकी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें