फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

70 लोगों की शेविंग बनाने वाला निकला कोरोना पॉजिटिव, होम क्वारंटीन किए गए व्यक्ति की बनाई थी दाढ़ी

Sat, 20 Jun 2020 01:41 PM IST
आसिम खान न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

झारखंड में होम क्वारंटीन किए गए एक व्यक्ति की दाढ़ी बनाने को लेकर नाई और व्यक्ति के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। मामला पूर्वी सिंहभूम जिले के बागबेड़ा क्षेत्र का है जहां एक नाई ने दिल्ली से लौटे एक व्यक्ति की दाढ़ी बनाई। जिला प्रशासन ने नाई और दाढ़ी बनवाने वाले व्यक्ति पर थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है।

विज्ञापन


जिला प्रशासन का कहना है कि उक्त व्यक्ति ने होम क्वारंटीन के नियमों का उल्लंघन किया है। पुलिस ने कहा, वह व्यक्ति दो जून को हृदय रोग का इलाज कराकर दिल्ली से घर लौटा था। उसे होम क्वारंटीन किया गया था। देर रात हुई जांच में नाई भी कोरोना संक्रमित निकला। 

प्रशासन को पता चला है कि नाई ने 70 लोगों की दाढ़ी बनाई थी। इस बीच दिल्ली से आए व्यक्ति को बारीडीह के मर्सी अस्पताल ले जाने वाले टेम्पो चालक को भी सरकारी क्वारंटीन में रखा गया है। नाई के संपर्क में आने वाले सभी लोगों की पेहचान की जा रही है। सभी की कोरोना जांच कराई जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें