फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jharkhand: स्वास्थ्य मंत्री गुप्ता का मोदी सरकार पर तंज, 'झारखंड में हम करेला, कुटकी और नीम का घूंट पी रहे'

Wed, 16 Aug 2023 12:26 PM IST
देव कश्यप एएनआई, रांची (झारखंड)।

सार

झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता ने कहा कि पीएम मोदी को राजनीतिक बातचीत के लिए लाल किले के अलावा कोई और जगह चुननी चाहिए थी।
विज्ञापन
झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता। - फोटो : वीडियो स्क्रीनग्रैब@ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता ने बुधवार को केंद्र की मोदी सरकार पर तंज कसा। उन्होंने कहा कि झारखंड में राजनीतिक स्वास्थ्य अच्छा है क्योंकि हम करेला, कुटकी और नीम का घूंट पी रहे हैं। उन्होंने करेला, कुटकी और नीम की तुलना ईडी, सीबीआई और इनकम टैक्स से की।

विज्ञापन


बन्ना गुप्ता ने कहा कि ये चीजें हमें लड़ने के लिए मजबूत बना रही हैं...हम इस पर बात करेंगे कि आगामी लोकसभा चुनाव में झारखंड का अच्छा प्रतिनिधित्व कैसे हो। उन्होंने कहा कि पीएम को राजनीतिक बातचीत के लिए लाल किले के अलावा कोई और जगह चुननी चाहिए थी।

गुप्ता ने कहा, लाल किले से भारत के नागरिक सुनना चाहते हैं कि प्रधानमंत्री इस देश को कहां ले जाना चाहते हैं और इस देश को समृद्ध बनाने के लिए प्रधानमंत्री की क्या योजनाएं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें