झारखंड में इंसानियत को झकझोर देने वाला मामला सामने आया है। यहां बैंक से पैसे न मिलने के कारण एक किसान ने आत्महत्या कर ली है। मामला गिरीडीह जिले का है, जहां बुधवार रात कैलाशपति राणा ने आत्महत्या कर ली है।
बताया जा रहा कैलाश के बेटे ने उन्हें 4000 रुपये ट्रांसफर किए थे, जिसे लेने के लिए वह बुधवार को बैंक ऑफ इंडिया की ब्रांच में पहुंचे। बैंक अधिकारियों ने राणा को पैसे देने से इनकार कर दिया। बैंक का कहना था कि चूंकि कैलाश ने बैंक से 35 हजार रुपये का लोन लिया था, जिसे उन्होंने नहीं चुकाया है। इसलिए उन्हें उनके खाते से रकम नहीं दी जाएगी।
पढ़ें: ट्रेन की चपेट में आकर हाथी की मौत, कुहासा बना वजह
परिजनों का कहना है कि यहां तक की बैंककर्मियों ने कैलाशपति को अपमानित भी किया। मामले की जांच के लिए गिरीडीह प्रशासन ने एक जांच टीम का गठन किया है। बता दें कि इस साल राज्य में सात किसान आत्महत्या कर चुके हैं।