फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किया प्यार का इजहार, नहीं मानी तो रेता गला

Fri, 15 Feb 2013 09:56 AM IST
जमशेदपुर/इंटरनेट डेस्क
विज्ञापन
विज्ञापन
एक ओर जहां पूरी दुनिया 14 फरवरी यानी वेलेंटाइन डे को प्रेम का पर्व मनाने में जुटी थी तो वहीं दूसरी ओर प्यार के इजहार के इस दिन खूनी खेल भी हुआ।
विज्ञापन


पूर्वी सिंहभूम जिले के जादूगोड़ा में वेलेंटाइन डे पर एक मनचले युवक ने कक्षा 11 की एक 18 वर्षीया छात्रा का गला ब्लेड से इसलिए रेत डाला क्योंकि उस लड़की ने गुलाब का फूल लेने से इन्कार कर दिया था। स्थानीय लोगों ने गंभीर अवस्था में उसे यूसिल अस्पताल में भर्ती कराया।

मौके पर छात्रा का छोटा भाई इस घटना को देखकर बेहोश हो गया। घटना गुरुवार दोपहर करीब एक बजे की है। इस हादसे के बाद पीड़ित छात्रा की मां ने आरोपी युवक के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पीड़िता के बयान पर पुलिस ने सुशील दास के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। हालांकि घटना के बाद से आरोपी सुशील दास फरार है। इस घटना से पहले भी आरोपी पर स्कूल की संचालिका को धमकाने का आरोप लग चुका है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें