फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Anil Mahato Murder Case: विधानसभा सत्र के दौरान BJP-MLA का प्रदर्शन, मरांडी ने पुलिस पर लगाया वसूली का आरोप

Thu, 27 Mar 2025 03:16 PM IST
अरविंद कुमार न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, रांची

सार

BJP-MLA Protest: अनिल महतो की हत्या के विरोध में विधानसभा सत्र के दौरान भाजपा विधायकों के द्वारा प्रदर्शन किया गया। वहीं, बाबूलाल मरांडी ने पुलिस पर वसूली करने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन
भाजपा विधायकों का प्रदर्शन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अनिल महतो की हत्या के बाद झारखंड में राजनीतिक हलचल तेज हो चुकी है। भाजपा सड़क से लेकर सदन तक विरोध प्रदर्शन करते हुए नजर आ रही है। गुरुवार को भाजपा द्वारा रांची बंद बुलाया गया है। एक तरफ विधानसभा में बजट सत्र जारी है। बजट सत्र के आखिरी दिन अनिल महतो की हत्या के विरोध में भाजपा विधायकों के द्वारा जमकर विरोध प्रदर्शन किया गया।

विज्ञापन




पिछले दिनों कांके में महावीर मंडल अध्यक्ष सह भाजपा नेता टाइगर अनिल महतो को गोली मारकर हत्या कर दी गई। इसके बाद से राज्य की राजनीति गरमा चुकी है। भाजपा आजसू और जदयू के तरफ से जहां रांची बंद बुलाया गया। वहीं, विधानसभा सत्र के दौरान भी भाजपा के विधायक आक्रामक दिखे। तमाम भाजपा विधायकों ने सदन में झारखंड सरकार के विरोध में नारेबाजी की। भाजपा द्वारा आरोप लगाया कि झारखंड में हेमंत सोरेन के शासनकाल के दौरान जंगलराज कायम हो चुका है। अपराधी बेखौफ होकर षड्यंत्र रच रहे हैं और सफल भी हो रहे हैं।

यह भी पढ़ें:  दिनदहाड़े भाजपा नेता की हत्या, अब राजधानी रांची में फूटा लोगों का गुस्सा; सड़क पर आगजनी...बवाल
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस प्रशासन सिर्फ वसूली में लगी रहती है : बाबूलाल मरांडी
पूर्व मुख्यमंत्री सह भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सह नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने झारखंड की पुलिस पर बड़ा आरोप लगाते हुए कहा, रांची SSP और DGP पर पहले कार्रवाई होनी चाहिए। क्योंकि इनके रहते अपराध बढ़ चुके हैं। रांची पुलिस सिर्फ और सिर्फ वसूली में लगी हुई है, जिस कारण अपराधियों का मनोबल बढ़ा हुआ है। घटना स्थल से थाना बिल्कुल नजदीक है। उसके बावजूद भी अनिल महतो की निर्मम हत्या कर दी गई। यह वारदात काफी हृदय विदारक है। 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें