फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jharkhand News : हाई टेंशन तार की चपेट में आने से मासूम बच्ची की दर्दनाक मौत, आक्रोश में 5 घंटे जाम रही सड़क

Sun, 05 Oct 2025 10:20 PM IST
तरुणेंद्र चतुर्वेदी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चतरा/ रांची

सार

Chatra News : चतरा जिले के सिमरिया थाना क्षेत्र में रविवार को दर्दनाक हादसा हुआ। डाड़ी चौक पर बिजली के हाई टेंशन तार की चपेट में आने से आठ वर्षीय मासूम बच्ची की मौत हो गई।  आक्रोशित ग्रामीणों ने  सड़क जाम कर विरोध प्रदर्शन किया।
विज्ञापन
विरोध प्रदर्शन करते हुए परिजन। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

झारखंड के चतरा जिले के सिमरिया थाना क्षेत्र के डाड़ी चौक में रविवार को बिजली के हाई टेंशन तार की चपेट में आने से एक 8 वर्षीय मासूम बच्ची की दर्दनाक मौत हो गई। मृतका की पहचान पलामू जिले के पदमा-पांकी निवासी जानू कुमारी के रूप में हुई है। जानू कूड़ा-कचरा बीनने का काम करती थी।

घटना तब हुई जब जानू डाड़ी चौक स्थित एक बिल्डिंग की छत पर खाली बोतलें चुनने के लिए चढ़ी थी। इसी दौरान बिल्डिंग के ऊपर से गुजर रहे 11,000 वोल्ट के हाई टेंशन तार की चपेट में आने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई।

विरोध प्रदर्शन में फूटा गुस्सा

विज्ञापन

घटना से आक्रोशित लोगों और परिजनों ने बिजली विभाग के खिलाफ जमकर विरोध प्रदर्शन किया और टंडवा–सिमरिया मुख्य मार्ग को करीब पांच घंटे तक जाम रखा। प्रदर्शनकारियों का आरोप है कि पिछले दो महीने के भीतर इसी हाई टेंशन लाइन से जुड़ी कई छोटी-छोटी घटनाएं घट चुकी हैं। ग्रामीणों ने बार-बार बिजली विभाग से तारों पर इंसुलेशन कवर लगाने की मांग की थी, लेकिन अधिकारियों ने उनकी शिकायतों को नज़रअंदाज कर दिया।

ये भी पढ़ें- Bihar : वंदे भारत ट्रेन हादसा; बाल मजदूरी के जाल में फंसे थे मासूम, ठेकेदार की क्रूरता ने चार बच्चों की ली जान
विज्ञापन
विज्ञापन


सड़क जाम हटाया गया
ग्रामीणों का कहना है कि अधिकारियों की लापरवाही की वजह से आज एक गरीब परिवार की मासूम बच्ची की जान चली गई। मौके पर पहुंचे अंचलाधिकारी और थाना प्रभारी ने घंटों मशक्कत कर लोगों को शांत कराया और आश्वासन दिया कि मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी। इसके बाद ही सड़क जाम हटाया गया।

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें