फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jharkhand News : रांची से सकुशल मिलीं सबसे कम उम्र की मुखिया सपना कुमारी, बोकारो पुलिस ने रहस्य से उठाया पर्दा

Sun, 05 Oct 2025 09:44 PM IST
तरुणेंद्र चतुर्वेदी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बोकारो/रांची

सार

झारखंड की सबसे कम उम्र की मुखिया सपना कुमारी, जो दो दिनों से लापता थीं, को रांची से सुरक्षित बरामद कर लिया गया है। बोकारो पुलिस ने रांची पुलिस के सहयोग से यह कार्रवाई की। मुखिया के मिलने से परिवार और पंचायत के लोगों ने राहत की सांस ली है, जबकि पुलिस अब उनके लापता होने की पूरी कहानी जानने में जुटी है।
विज्ञापन
मुखिया सपना कुमारी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

झारखंड की सबसे कम उम्र की मुखिया सपना कुमारी को बोकारो पुलिस ने रांची पुलिस की मदद से सकुशल बरामद कर लिया है। सपना दो दिनों से लापता थीं, जिसके बाद से परिवार और पंचायत के लोग बेहद चिंतित थे। फिलहाल पुलिस सपना से पूछताछ कर रही है और पूरे मामले का खुलासा जल्द करने की संभावना है।

पुलिस सूत्रों के मुताबिक, मुखिया सपना कुमारी 2 अक्तूबर को अपने गोमिया प्रखंड के पलिहारी गुरुडीह पंचायत से रहस्यमय तरीके से लापता हो गई थीं। परिजनों ने काफी तलाश की, लेकिन उनका कोई सुराग नहीं मिला। अंततः मुखिया के पति ने गोमिया थाना में लिखित शिकायत दर्ज कराई।

लोकेशन ट्रेस किया

विज्ञापन

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तुरंत जांच शुरू की और तकनीकी सेल की मदद से लोकेशन ट्रेस किया। जांच के दौरान मुखिया का अंतिम लोकेशन रांची में पाया गया। इसके बाद बोकारो पुलिस की टीम ने रांची पुलिस के सहयोग से छापेमारी की और सपना कुमारी को सुरक्षित बरामद कर लिया।

ये भी पढ़ें- Bihar : वंदे भारत ट्रेन हादसा; बाल मजदूरी के जाल में फंसे थे मासूम, ठेकेदार की क्रूरता ने चार बच्चों की ली जान
विज्ञापन
विज्ञापन


अचानक संपर्क टूट गया
पुलिस सूत्रों के अनुसार, मुखिया को गांधी जयंती के दिन एक कार्यक्रम में आखिरी बार देखा गया था। इसके बाद अचानक संपर्क टूट गया। अब उनके सकुशल मिलने की खबर से परिवार और पंचायत के लोगों ने राहत की सांस ली है।

सपना कुमारी झारखंड की सबसे कम उम्र की मुखिया हैं और अपनी खूबसूरती और सोशल मीडिया एक्टिविटी के कारण अक्सर चर्चा में रहती हैं। वे रील्स बनाने की शौकीन हैं और इंस्टाग्राम पर काफी लोकप्रिय हैं। उनके अचानक गायब होने से प्रशासन से लेकर आम लोगों तक में हड़कंप मच गया था।

बोकारो पुलिस ने बताया कि मुखिया के मिलने के बाद अब पूरे मामले की विस्तृत जानकारी प्रेस वार्ता में साझा की जाएगी। फिलहाल पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि सपना के लापता होने के पीछे की वजह क्या थी। पंचायत के लोग उम्मीद जता रहे हैं कि सपना जल्द ही अपने कामकाज में वापस लौटेंगी।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें