रामगढ़ के सिख रेजिमेंटल सेंटर (एसआरसी) परिसर में भारतीय थल सेना के एक लांस नायक का शव एक पेड़ से लटका हुआ पाया गया। पिछले तीन सप्ताह के अंदर परिसर में अस्वभाविक मौत का यह तीसरा मामला है। पुलिस ने इस बात की जानकारी दी है।
विज्ञापन
मगढ़ के अनुमंडल पुलिस अधिकारी (एसडीपीओ) अनुज उरांव ने बताया कि सिख रेजिमेंटल सेंटर के लांस नायक जसवंत सिंह का शव शनिवार शाम एक पेड़ से लटका हुआ पाया गया। वह हरियाणा के रहने वाले थे। पुलिस ने इस संबंध में सिख रेजिमेंटल सेंटर के सूबेदार गुलजार सिंह की शिकायत के आधार पर रामगढ़ नगर पुलिस थाना में एक मामला दर्ज किया।