फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झारखंड: 4 नाबालिगों से बलात्कार के मामले में 8 गिरफ्तार

Tue, 16 Jul 2013 04:40 PM IST
इंटरनेट डेस्क
विज्ञापन
विज्ञापन
झारखंड के लिट्टीपाड़ा में रविवार रात ईसाई आवासीय मिशन स्कूल में चार नाबालिग छात्राओं के साथ गैंगरेप के मामले में पुलिस ने 8 युवकों को हिरासत में ले लिया है।
विज्ञापन


स्कूल के शिक्षकों के मुताबिक रात में तलवार, लाठी, डंडों से लैस 15- 20 युवक स्कूल परिसर में घुस आए। उन्होंने शिक्षकों को कमरे में बंद कर चार छात्राओं को अगवा कर लिया और उनके साथ गैंगरेप किया।

रेप पीड़ित छात्राओं की उम्र 12 से 15 वर्ष है। स्कूल में कोई सुरक्षा गार्ड नहीं था। मिशन स्कूल के मैनेजर लुलुन किपकैन ने घटना की सूचना पुलिस को। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है।
विज्ञापन


यह वारदात नक्सल प्रभावित लिट्टीपाड़ा थानाक्षेत्र के लबदा गांव से आधा किमी दूर जंगल में हुई। 12 से 15 वर्ष    के बीच की चारों पीड़ित पहाड़िया जनजाति की हैं।

खौफनाक: 4 लड़कियों से 20 लोगों ने किया गैंगरेप

एक पीड़िता कक्षा तीन में पढ़ती है, जबकि तीन यहां सिलाई सीखती हैं। मामले में 15 अज्ञात लोगों पर प्राथमिकी दर्ज की गई है। उनकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने दोषियों को गिरफ्तार करने व पाकुड़ डीसी को 48 घंटे के भीतर प्रशासनिक कार्रवाई करने का निर्देश दिया है।

जंगल में स्कूल, सुरक्षा के लिए गार्ड तक नहीं

नक्सल प्रभावित लिट्टीपाड़ा में जंगल के बीच बने इस स्कूल में 100 बच्चे हैं। यह स्कूल केवल पहाड़िया जनजाति के बच्चों के लिए है। यहां न कोई गार्ड है और न ही चपरासी।

आधा किमी तक न कोई घर न गांव
स्कूल के आधा किलोमीटर के इर्द-गिर्द कोई घर या गांव नहीं है। बच्चे यहां चार पुरुष व एक महिला शिक्षक के भरोसे हैं। बीच-बीच में संस्था के अधिकारी यहां दौरे पर आते हैं।

पकड़े जा सकते थे अपराधी
स्थानीय लोगों का कहना है कि घटनास्थल लिट्टीपाड़ा थाना से 9 किलोमीटर दूर है। अगर पुलिस रात में ही वहां आती तो शायद अपराधी पकड़े जाते। इलाका नक्सल प्रभावित होने के कारण पुलिस रात के समय नहीं आती।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें