फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोविड-19: झारखंड में रविवार को 3444 लोग संक्रमित, छह मरीजों की मौत

Mon, 10 Jan 2022 03:14 AM IST
Jeet Kumar पीटीआई, रांची

सार

झारखंड सरकार के स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा रात्रि में जारी आंकड़ों के अनुसार राज्य में पिछले चौबीस घंटों में 542 जमशेदपुर, रामगढ़ में 232 और बोकारो में 186, नए मामले दर्ज किए गए हैं।
विज्ञापन
कोरोना जांच - फोटो : पीटीआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

देश में कोरोना के मामलों में फिर तेजी से बढ़ोतरी हो रही है। तेज गति से बढ़ रहे कोरोना मरीजों की संख्या में राज्य सरकारों को भी चिंता में डाल दिया है। झारखंड में रविवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 3444 नए मामले सामने आए वहीं संक्रमण से छह लोगों की मौत हो गई। लगातार छठवें दिन झारखंड में बड़ी संख्या में संक्रमण के मामले सामने आए।

विज्ञापन


राज्य की राजधानी रांची में पिछले 24 घंटे में 1143 नए मामले दर्ज किए गए हैं। झारखंड सरकार के स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा रात्रि में जारी आंकड़ों के अनुसार राज्य में पिछले चौबीस घंटों में 542 जमशेदपुर, रामगढ़ में 232 और बोकारो में 186, नए मामले दर्ज किए गए हैं।

मुख्यमंत्री के पत्नी बच्चे संक्रमित

झारखंड के मुख्यमंत्री आवास में हेमंत सोरेन की पत्नी और उनके दो बच्चों समेत 15 लोग शनिवार को कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए थे। रांची के मुख्य चिकित्सा अधिकारी विनोद कुमार ने बताया कि शनिवार सुबह मुख्यमंत्री आवास पर 62 लोगों की जांच की गई थी। उनमें से 24 की रिपोर्ट शनिवार शाम को मिली और यह पाया गया कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की पत्नी कल्पना सोरेन, उनके दो बेटे नितिन और विश्वजीत कोरोना पॉजिटिव पाए गए। वहीं सीएम हेमंत सोरेन और उनके मीडिया सलाहकार अभिषेक प्रसाद, सहायक सुनील श्रीवास्तव नेगिटिव पाए गए।

विज्ञापन


झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री कोरोना पॉजिटिव
झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता ने रविवार को ट्वीट किया कि जोहार झारखंड! जिम्मेदारी का निर्वाहन करते हुए एक बार फिर मैं कोरोना से संक्रमित हो गया हूँ। पिछले कुछ दिनों से तबियत ठीक नहीं थी, कोरोन की जांच कराई जिसमें संक्रमण की पुष्टि हुई है।

 केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री ने जाना हालचाल 
झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता के संक्रमित होने की सूचना पर केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया ने फोन कर उनका हालचाल जाना जिसकी जानकारी स्वयं गुप्ता ने ट्वीट के जरिए दी। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने भी गुप्ता के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें