फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झारखंड : 13 वर्षीय छात्रा को शादी समारोह से उठाकर सामूहिक दुष्कर्म

Sat, 18 May 2019 04:03 PM IST
आसिम खान न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

झारखंड के भरनो थाना क्षेत्र में पांचवीं कक्षा की 13 वर्षीय नाबालिग छात्रा को एक शादी समारोह से कुछ बदमाशों ने उठाकर सामूहिक दुष्कर्म किया। पीड़िता ने पुलिस को बताया कि 12 मई को गांव में शादी समारोह चल रहा था। रात 12 बजे वह दो सहेलियों के साथ घर में सो रही थी। 

विज्ञापन


इसी दौरान फगुवा उरांव अपने साथियों के साथ घर में घुसा और डरा-धमकाकर घर से कुछ दूर एकांत में ले जाकर उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। घटना की जानकारी किसी को देने पर जान मारने की धमकी दी। भय के कारण वह खामोश रही। बाद में उसने जानकारी परिजनों को दी। परिजनों ने ग्रामीणों को बताया।

पहले गांव में बैठक कर मामले को निपटाने का प्रयास किया गया। मगर सहमति नहीं बनी। इसके बाद पीड़िता के परिजन थाना पहुंचे और तीनों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कराया गया। पुलिस ने गांव निवासी 19 वर्षीय फगुव समेत दो नाबालिगों को गिरफ्तार किया है। तीनों आरोपियों पर केस दर्ज कर लिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें