फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झारखंड में ट्रक ने ऑटोरिक्शा को रौंदा, 11 की मौके पर ही मौत

Mon, 15 Jan 2018 10:45 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, झारखंड
विज्ञापन
रोड एक्सीडेंट
विज्ञापन

झारखंड के गुमला जिले में एक तेज रफ्तार ट्रक ने ऑटो को टक्कर मार दी है। जिससे 11 लोगों की मौत हो गई है। इसके अलावा कम से कम 5 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। घायलों को नजदीक के अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

विज्ञापन


यह हादसा नेशनल हाईवे-43 के पलमाडीपा के पास हुआ है। ताजा रिपोर्ट के अनुसार सभी लोग मेला देखकर वापस घर लौट रहे थे तभी उनके ऑटो को तेज रफ्तार ट्रक ने टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भयानक थी कि मौके पर ही 11 लोगों की मौत हो गई। वहीं एक महिला ने अस्पताल जाते समय रास्ते में दम तोड़ दिया।
विज्ञापन


झारखंड के मुख्यमंत्री रघुबर दास ने इस घटना पर दुख जताया है। उन्होंने घायलों और मृतकों की हरसंभव मदद करने का भरोसा दिया है।
 

 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें