फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस से मुठभेड़ में मारे गए 12 माओवादी

विज्ञापन
विज्ञापन
झारखंड के उग्रवाद प्रभावित पलामू में पुलिस ने मंगलवार की सुबह 12 कथित तौर पर 'माओवादियों' को मारने का दावा किया है। पुलिस का दावा है कि इस मुठभेड़ में कुछ राइफ़लें और ज़िंदा कारतूस भी बरामद किए गए हैं।
विज्ञापन


बीबीसी संवाददाता नीरज सिन्हा ने बताया कि पुलिस का दावा है कि इस हथियारबंद दस्ते का नेतृत्व कथित तौर पर जोनल कमांडर आरकेजी कर रहे थे।

उन्होंने बताया कि पलामू में माओवादियों के खिलाफ़ सोमवार देर रात हुई इस कार्रवाई में पलामू पुलिस के साथ कोबरा बटालियन के जवान शामिल थे, फिलहाल पुलिस जंगल में ही कैंप कर रही है।
विज्ञापन

पहचान की प्रक्रिया जारी

बीबीसी संवाददाता सलमान रावी को पुलिस से मिली ख़बर के मुताबिक़ पलामू ज़िले के सतबरवां पुलिस थाने के अंतर्गत आने वाले बकौरिया जंगल क्षेत्र में यह मुठभेड़ हुई।

पुलिस ने उन्हें बताया कि कथित माओवादी बोलेरो और स्कॉर्पियो गाड़ियों से जा रहे थे। हालांकि पुलिस का यह भी कहना है कि कथित माओवादियों की पहचान की प्रक्रिया अभी जारी है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें