फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टाटा स्टील संयंत्र के गैस होल्डर में विस्फोट, 11 घायल

Fri, 15 Nov 2013 11:09 AM IST
अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
झारखंड स्थित टाटा स्टील के एकमात्र कार्यशील भारतीय संयंत्र में गैस रखने वाले एक विशाल होल्डर में हुए जबरदस्त विस्फोट में 11 मजदूर घायल हो गए, जिनमें से दो की हालत गंभीर है।
विज्ञापन


गंभीर रूप से घायल एक मजदूर आईसीयू में है। उप मुख्य कारखाना निरीक्षक ए. के. मिश्रा ने बताया कि लगभग 55 मीटर व्यास तथा 80 हजार घनमीटर क्षमता वाले एलडी गैस होल्डर का ऊपरी हिस्सा धमाके से उड़ गया।

इसमें मुख्य रूप से कार्बन मोनो आक्साइड, कार्बन डाई आक्साइड तथा नाइट्रोजन आदि गैसों को रखा जाता था।

टाटा स्टील के प्रवक्ता प्रभात शर्मा ने बताया कि गैस से कोई नुकसान नहीं हुआ पर होल्डर के टुकड़े की चपेट में आकर मजदूर घायल हो गए। घायलों में टाटा स्टील के स्थायी कर्मी तथा ठेका मजदूर दोनों शामिल हैं।
विज्ञापन


सभी को टाटा मेन अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उन्होंने कहा कि विस्फोट स्थल का घेराव कर दिया गया है और बाकी इलाकों में कामकाज सुचारु चल रहा है।

मिश्रा ने बताया कि घटना के बाद वहां लगी एक गैस आपूर्ति लाइन में आग लग गई, जिसे करीब तीन घंटे की मशक्कत के बाद बुझा लिया गया। उन्होंने कहा कि आग के कारण होल्डर में मौजूद रबड़ की चीजें पिघलने लगी हैं और वहां की आग पर काबू पाना पहली प्राथमिकता है। आग और गैस रिसाव नियंत्रण में है और किसी के हताहत होने की कोई सूचना नहीं है।

उन्होंने बताया कि घटना के कारणों की जांच की जा रही है। इस बीज शहर के पुलिस अधीक्षक कार्तिक एस ने कहा कि गैस रिसाव या विस्फोट के कारण नहीं बल्कि होल्डर के टुकड़ों से लोग घायल हुए। उन्होंने कहा कि विस्फोट स्थल के आसपास के कर्मचारियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें