फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस हिरासत से भागा पत्थरबाज बना आतंकी, जारी किया वीडियो

Sun, 14 May 2017 11:36 PM IST
अमृतपाल सिंह बाली,अमर उजाला/श्रीनगर
विज्ञापन
आतंकी जुबैर अहमद - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन
कश्मीर घाटी में एक और आतंकी ने वीडियो जारी किया गया है। वीडियो में दिख दे रहा आतंकी 1 मई को जेल से भागा युवक जुबैर अहमद बताया जा रहा है हालांकि इसकी अभी आधिकारिक पुष्टि नहीं हो पाई है।
विज्ञापन


आतंकियों द्वारा जारी नया वीडियो करीब पांच मिनट का है। वीडियो में आतंकी सुरक्षाबलों की ड्रेस पहने हुए है। वहीं आतंकी के सामने दो एके राइफल और ग्रेनेड रखें हैं। वीडियो में आतंकी अपनी पहचान जुबैर अहमद निवासी शोपियां बता रहा है।

आतंकी के मुताबिक वह पिछले छह साल से पत्थरबाजी और पीएसए की वजह से जेल में बंद था। बीते एक मई को वह पुलिस हिरासत से भाग गया। वीडियो में राइफल और ग्रेनेड दिखाई देने से ऐसी आशंका जताई जा रही है कि उनसे आतंकी संगठन को ज्वाइन कर लिया है।
विज्ञापन


वहीं इस बात की पुष्टि नहीं हो पाई है कि उसने कौन सा आतंकी संगठन ज्वाइन किया और वीडियो किस इलाके का है। सुरक्षा एजेंसियों ने वीडियो सामने आने के बाद मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें