सीमा सड़क संगठन ने जोजिला के पास लगातार बारिश होने के बंद पड़े श्रीनगर-लेह राष्ट्रीयराज मार्ग को एक बार फिर वाहनों की आवाजाही के लिए चालू कर दिया है। सड़क निकासी अभियान की नेतृत्व कर रहे कमांडर 32 बीआरटीएफ के कमांडर कर्नल मुकेश कुमार ने बताया कि बीकन के प्रयासों से यातायात को फिर से बहाल करने में सहायता मिली।
उन्होंने कहा कि कई वाहन यहां से जरूरत की चीजें लेकर जा रहे हैं। पिछले दो दिनों में कुल 600 वाहनों ने जोजिला को पार कर लिया है, जो कि शेष भारत के साथ लद्दाख को जोड़ने वाली एकमात्र सड़क है।
कर्नल मुकेश ने कहा कि एनएच 1 पर हिमस्खलन के बावजूद, बीकन ने पूरे मौसम में सड़क को यातायात के योग्य बनाए रखा। तापमान बढ़ने के कारण 26 अप्रैल को आवश्यक सामान ले जाने वाले लगभग 80 सिविल ट्रक हिमस्खलन की वजह से फंस गए थे। 32 बीआरटीएफ के कैप्टन विक्रम जाधव और कैप्टन शुभम सूद ने अपनी टीम के साथ सड़क पर पड़े पत्थरों को हटाक, यहां फंसे 80 वाहनों को सफलता पूर्वक बाहर निकाला गया।