मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती से मुलाकात के बाद घाटी की आलोचना झेल रही आमिर खान की बाक्स आफिस पर सुपरहिट फिल्म दंगल में गीता फोगाट का किरदार निभाने वाली कश्मीर की जायरा वसीम (16) ने फेसबुक पेज पर माफी मांगी है।
कहा कि दंगल में उसने काम जरूर किया है, लेकिन वह उसके अभिनय का हिस्सा है और उसे उस पर कोई गर्व नहीं है। कश्मीरी युवाओं के रोल मॉडल पर जायरा ने लिखा है कि कोई भी युवा उसके कदमों पर न चले।
मुख्यमंत्री से जायरा की मुलाकात के बाद घाटी के युवाओं ने सोशल साइट पर उसकी कड़ी आलोचना की है। जायरा ने कहा कि उसकी बातों या गतिविधियों से अगर अनजाने में किसी को ठेस पहुंची है तो वह उसके लिए माफी मांगती है।
नहीं चाहती कि और कोई भी उसके नक्शे कदम पर चले
Zaira Wasim
- फोटो : File Photo
वह समझ सकती हैं कि कश्मीर में पिछले छह माह में कैसे हालात रहे हैं। इस हिंसा के दौर में 86 लोगों की जान चली गई और हजारों लोग घायल हुए हैं। उसने लिखा कि वह सिर्फ 16 साल की है और उसी के अनुसार अपेक्षा की जानी चाहिए।
उसने जो कुछ भी किया उसके लिए माफी मांगती हैं, लेकिन उसने दंगल में जाने का जानबूझ कर कोई फैसला नहीं लिया था। उम्मीद करती हैं कि कश्मीर के लोग उसे माफ कर देंगे।
जायरा नेे कश्मीरी युवाओं के लिए रोल मॉडल की तरह पेश किए जाने पर कहा कि वह नहीं चाहती कि और कोई भी उसके नक्शे कदम पर चले और न ही उसे रोल मॉडल माने। वह जो कर रही हैं उस पर गर्व नहीं है। सभी को खासकर युवाओं को स्वीकार करना चाहिए कि इस समय या इतिहास में रीयल रोल मॉडल हैं।
'इस मामले में कोई बहस नहीं करना चाहती'
Zaira Wasim
- फोटो : File Photo
जायरा ने कहा कि वह इस मामले में कोई बहस नहीं करना चाहती है और उसने माफी मांग ली है। अल्लाह उसे आशीर्वाद देने के साथ बेहतर मार्गदर्शन करे।
पूर्व मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने इस घटनाक्रम पर ट्वीट करते हुए लिखा है कि जायरा को माफी मांगने के लिए किसी तरह का दबाव नहीं दिया जाना चाहिए।
मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती अपनी कमजोरियों को छिपाने के लिए सफल लोगों से मुलाकात कर रही हैं।