फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कश्मीर के अनंतनाग में घेरे गए 3 आतंकी ढेर, तीन एके-47 राइफल बरामद

Mon, 16 Jan 2017 01:55 PM IST
अमृतपाल सिंह बाली, अमर उजाला/श्रीनगर
विज्ञापन
मुठभेड़ के दौरान मोर्चा संभाल जवान - फोटो : File Photo
विज्ञापन
दक्षिणी कश्मीर के अनंतनाग जिले के पहलगाम के पास आवूरा गांव में रविवार देर शाम सेना और पुलिस द्वारा घेरे गए 3 आतंकियों को ढेर कर दिया गया है। जानकारी के मुताबिक पुलिस को मारे गए इन आतंकियों से 3 एके-47 राइफल बरामद हुई है। 
विज्ञापन



इससे पहले शनिवार को सेना, सीआरपीएफ और पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई के दौरान तीन आतंकियों को घेरे में ले लिया था। सूचना के मुताबिक सेना को इस इलाके में 3 आतंकियों के छिपे होने की खबर मिली थी। इसके बाद जब एसओजी और सेना के जवानों द्वारा सर्च आपरेशन चलाया जा रहा था उसी दौरान आतंकियों ने फायरिंग कर दी। 

इसके बाद जवानों द्वारा भी जवाबी कार्रवाई की गई थी। हालांकि रात के अंधेरे को देखते हुए सेना ने आपरेशन स्थगित कर दिया। इस दौरान पुलिस और सेना के जवानों द्वारा इलाके की घेराबंदी की गई थी जिससे की आतंकियों को किसी भी सूरत में भागने न दिया जाए। 
विज्ञापन
विज्ञापन

आतंकियों के खिलाफ कार्रवाई करने गए सुरक्षाबलों पर पथराव

सुरक्षाबलों पर पथराव - फोटो : फाइल फोटो
आतंकियों के खिलाफ अभियान का विरोध करने इलाके में लोग सड़कों पर उतर आए और प्रदर्शन करने लगे। प्रदर्शनकारियों द्वारा सुरक्षा बलों पर पथराव भी किया गया। इसके चलते प्रदर्शनकारियों को तितर-बितर करने के लिए सुरक्षा बलों को आंसू गैस के गोले दागने पड़े।

गौरतलब है कि इससे पहले 10 जनवरी को भी उत्तरी कश्मीर के बांदीपोरा इलाके में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ हुई थी। बांदीपोरा के हाजिन इलाके में हुई इस मुठभेड़ के दौरान सेना नें एक आतंकी को मार गिराया था। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें