सांबा। कस्बे के विशाल सिंह पुत्र मोहन सिंह और सुषमा सिंह ने हाल ही में जयपुर में ड्रीम्ज प्रोडक्शन हाउस की तरफ से आयोजित स्थल केसरी बाग में आयोजित मिस्टर इंडिया इंटरनेशनल सुपर मॉडल-2022 का खिताब जीतकर जम्मू-कश्मीर को गौरवान्वित किया है। विशाल सिंह ने परिवार और दोस्तों को गौरवान्वित महसूस कराते हुए उपलब्धि हासिल की है।
मिस्टर इंडिया सुपरमॉडल के रूप में अपनी बड़ी भूमिका में वह जम्मू-कश्मीर के युवाओं को अपने सपनों और लक्ष्यों के लिए कड़ी मेहनत करने और उनके जुनून का पालन करने के लिए प्रेरित और प्रोत्साहित करना चाहते हैं। विशाल सिंह ने निर्णायक जोया अफरोज, रोहित खंडेलवाल, शरद चौधरी की मौजूदगी में मिस्टर इंडिया सुपर मॉडल और सब टाइटल्स मिस्टर इंडिया मोस्ट अट्रैक्टिव का खिताब जीता।