फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

परगवाल में युवाओं ने की ओपन जिम खोलने की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
परगवाल। शहर कस्बों में खुल रहे ओपन जिम को देखते हुए अब ग्रामीण क्षेत्रों में से भी ओपन जिम खोलने की मांग उठने लगी है। इसी कड़ी में सीमा क्षेत्र परगवाल के युवाओं ने क्षेत्र में ओपन जिम खोलने की मांग की है।
विज्ञापन

युवाओं का कहना है कि सरकार की सारी योजनाएं शहरों तक ही सीमित होकर रह जाती हैं। शहरों और कस्वों की तरह सरकार को ग्रामीण क्षेत्र में भी ओपन जिम खोलने चाहिए। ताकि ग्रामीण क्षेत्रों के युवा भी जिम जाकर उसका लाभ उठा सकें। युवाओं का कहना है कि क्षेत्र के ज्यादातर युवा सेना में भर्ती होकर देश की रक्षा के लिए तत्पर रहते हैं। इसलिए सबसे ज्यादा जरूरत ओपन जिम की, ग्रामीण क्षेत्रों में है क्योंकि ग्रामीण क्षेत्रों में जिम की सुविधा नहीं मिलती है। वह व्यायाम के लिए खेलकूद और दौड़ लगाकर अपने शरीर को चुस्त-दुरुस्त रखते हैं। वहीं अक्षय सिंह, सुरिंद्र सिंह, शुभम शर्मा ने सरकार से मांग करते हुए कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में भी ओपन जिम खोले जाए ताकि ग्रामीण युवा भी उसका लाभ उठा सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें